पंजाब में सरकारी कर्मचारी हो जाएं सावधान! दफ्तरों में ऐसे कपड़े पहनकर न जाएं
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

DC Bans Employees wearing T-shirts and Jeans in Govt Office फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट जिले में सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार ने एक सख्त फरमान जारी किया है। जिसके तहत सभी सरकारी अफसर और कर्मचारियों पर दफ्तर में जींस और टीशर्ट पहनने पर बैन लगा दिया गया है। डीसी के इस फरमान के अनुसार, दफ्तर में सभी अफसर और कर्मचारी फॉर्मल ड्रेस कोड में आएंगे।
डीसी द्वारा जारी किए गए फरमान में कहा गया है कि अक्सर देखा जाता है कि सरकारी कार्यलयों में कई कर्मचारी और अधिकारी जींस या टी-शर्ट पहन कर आ रहे है। सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा आपनाए गई ये प्रथा अच्छी नहीं है। इसका आम जानता अच्छी प्रभाव नहीं पड़ता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी सरकारी दफतर में फॉर्मल ड्रेस पहनकर ही आए।
यह भी पढ़ें: Punjab News: जालंधर-पानीपत नेशनल हाइवे से पंजाब जाना हुआ महंगा, टोल टैक्स की बढ़ी कीमतों ने उड़ाए होश
डीसी के इस फरमान की कॉपी को फरीदकोट जिले के सभी विभागों के प्रधानों को भेज दी गई है। इसके साथ ही इस आदेश का सख्ती के साथ पालन करने को भी कहा है।
वहीं, जिले के कई सरकारी कर्मचारियों ने डीसी के इस आदेश पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कर्मचारियों ने डीसी के इस आदेश को चार साल पहले कमिश्नर फाजिल्का द्वारा की गई गलती की पुनरावृत्ति बताया है। कर्मचारियों ने कहा कि चार पहले भी ऐसा ही एक आदेश जारी हुआ था, लेकिन तब तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसे रद्द कर दिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: