पंजाब के फिरोजपुर में भीषण हादसा, महिंद्रा पिकअप-ट्राले की भिड़ंत में डेरा ब्यास जा रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत

Firozpur Road Accident: पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर सुबह-सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. अमृतसर के डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा पिकअप की एक घोड़े ट्राले से आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस भीषण दुर्घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

accident.jpg

Firozpur Road Accident: पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का रोड से एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शनिवार सुबह-सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी और एक बड़े घोड़े ट्राले के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. यह भीषण हादसा फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर स्थित जंगा वाले मोड़ के पास हुआ. टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया, जिनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल थे. अस्पताल ले जाते समय और इलाज के दौरान मौतों का आंकड़ा बढ़कर 9 हो गया है.

विज्ञापन

घटना के संबंध में फिरोजपुर रूरल के डीएसपी (DSP) करण शर्मा ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे हुई. महिंद्रा पिकअप गाड़ी में सवार सभी लोग फाजिल्का के जलालाबाद इलाके के रहने वाले थे और वे अमृतसर स्थित डेरा ब्यास में माथा टेकने जा रहे थे. रास्ते में सुबह के वक्त दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई.

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, महिंद्रा पिकअप गाड़ी में कुल 25 लोग सवार थे. हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. टक्कर की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवारों में चीख-पुकार मची हुई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ