Punjab CM Bhagwant Mann Meeting For Fight Against Drugs: पंजाब की मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार प्रदेश में नशे के खिलाफ लड़ाई को समय के साथ तेज कर रही है। इसी के तहत सीएम मान ने हाई लेवल की मीटिंग बुलाई, जिसमें डीजीपी और कई मंत्रियों के अलावा सीनियर अधिकारी शामिल हुए। बैठक में नशे के खिलाफ राज्य में निर्णायक अभियान शुरू करने पर चर्चा की गई। साथ ही पुलिस अधिकारियों को अभियान के संचालन को लेकर कई निर्देश दिए गए।
नशे के हॉटस्पॉट की पहचान
सीएम मान ने निर्देश देते हुए पुलिस को नशे के हॉटस्पॉट की पहचान कर, सप्लाई चैन तोड़ने को कहा है। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि राज्य में नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस बैठक में सीएम मान ने साफ कर दिया है कि नशा तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी और जरूरत पड़ी तो उन पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा।
तालमेल बनाते हुए काम करने का निर्देश
इस बैठक में सीएम भगवंत मान ने DGP से कहा कि वह राज्य के डिप्टी कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और सभी SSP को साथ मिलकर आपसी तालमेल बनाते हुए काम करने का निर्देश दें। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को राज्य में उन जगहों की पहचान करने को कहा जो नशे के हॉटस्पॉट हैं। सीएम मान ने कहा कि राज्य में नशे के तस्करों की सप्लाई चैन तोड़कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Noida News: पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़, 1 को लगी गोली; 2 गिरफ्तार
तस्करों की अवैध प्रॉपर्टी होगी ध्वस्त
सीएम मान ने कहा कि पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों की अवैध प्रॉपर्टी को राज्य सरकार द्वारा जब्त कर ध्वस्त कर दिया जाएगा। इस दौरान सीएम मान ने राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को नशे के खिलाफ जंग को जन आंदोलन में बदलने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इस जन आंदोलन की शुरुआत प्रदेश के सभी जिलों में युद्ध स्तर पर होगी।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
2 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
2 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
3 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
7 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
8 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
8 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
8 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
9 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines