---विज्ञापन---

पंजाब

गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर पंजाब के सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान, बादल पिता-पुत्र पर भी किया हमला

Punjab: पंजाब के फजिल्का में शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके बेटे सुखबीर बादल पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान हुआ है। मैं कहता था कि जब हमें कार्रवाई करने का मौका मिलेगा तो हम कार्रवाई जरूर करेंगे। इसलिए कल कोर्ट में […]

Punjab: पंजाब के फजिल्का में शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके बेटे सुखबीर बादल पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान हुआ है। मैं कहता था कि जब हमें कार्रवाई करने का मौका मिलेगा तो हम कार्रवाई जरूर करेंगे। इसलिए कल कोर्ट में चालान पेश किया गया है। वे सोचते थे कि कोई तीसरा दल पंजाब पर शासन नहीं करेगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते गुरुवार को हुई हिंसा पर एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा, ‘गुरु ग्रंथ साहिब को ढाल बनाकर थाने ले जाने वाले पंजाब के वारिस नहीं कहे जा सकते हैं।’

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

सुखबीर बादल सच नहीं बोल रहे

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मीडिया वालों से कहा कि अब अगर आप सुखबीर बादल का इंटरव्यू लें तो उनसे गंभीर सवाल पूछें। क्योंकि वह सच नहीं बोल रहे हैं। बादल सोचते थे कि उन्हें कौन रोक सकता है। इसलिए उनकी लूट के खिलाफ अब रोजाना कार्रवाई की जाएगी। जिन्होंने पंजाब को लूटा है, एक-एक कर सभी को अंदर किया जाएगा।

---विज्ञापन---

सीएम मान शनिवार को फजिल्का के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने यहां 578 करोड़ की पेयजल योजना का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इससे 122 गांवों की 5 लाख आबादी को पानी मिलेगा।

हथियारबंद लोगों ने थाने पर बोला था हमला, एसपी समेत 6 घायल

दरअसल, खालिस्तान समर्थक संगठन वारिस पंजाब दे से जुड़े सैकड़ों लोगों ने बीते गुरुवार को अमृतसर के अजनाला थाने पर हमला कर दिया था। लोग संगठन प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत सिंह तूफान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। दबाव में पुलिस ने आरोपी की रिहाई कर दी थी। इस दौरान हमले में एसपी समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

---विज्ञापन---

अमृतपाल, लवप्रीत समेत 30 लोगों पर आरोप है कि इन्होंने अमृतपाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी पर युवक को अगवा कर पीटा था। इसी केस में तूफान को पकड़ा गया था।

यह भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस ने गैंगस्टर तेजा समेत दो बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया, 2 पुलिसकर्मी भी घायल

First published on: Feb 25, 2023 07:09 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola