पंजाब में पुलिस ने गैंगस्टर तेजा समेत दो बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया, 2 पुलिसकर्मी भी घायल
Edited By Bhola Sharma

गोली लगने से गैंगस्टर तेजा अपनी गाड़ी में औंधे मुंह गिर गया।
Edited By Bhola Sharma

गोली लगने से गैंगस्टर तेजा अपनी गाड़ी में औंधे मुंह गिर गया।
Punjab: पंजाब में बुधवार की शाम एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है। फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना में टीम ने गैंगस्टर तेजिंदर सिंह तेजा समेत दो गैंगस्टर को मार गिराया। एक बदमाश घायल हुआ है। वहीं दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर तेजा फिल्लौर में जनवरी में हुई पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा की हत्या में शामिल था।
Punjab | Two people, including gangster Teja, were killed and one injured in an encounter with the police in Fatehgarh Sahib. The gangster was involved in the January 8 murder case of constable Kuldeep Singh Bajwa: ADGP Pramod Ban pic.twitter.com/f8t2JVUI4S
— ANI (@ANI) February 22, 2023
दरअसल, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि कुछ गैंगस्टर फतेहगढ़ साहिब में छिपकर बैठे हैं। इसके बाद टीम ने टास्क फोर्स के प्रमुख प्रमोद बान की अगुवाई में घेराबंदी की। इसकी जैसे ही गैंगस्टरों को भनक लगी, वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग शुरू कर दी। इसका जवाब पुलिस ने भी दिया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की गई। हालांकि टास्क फोर्स ने दो गैंगस्टर मार गिराए। दोनों में से एक तेजिंदर है। उस पर 38 से ज्यादा केस दर्ज हैं।
प्रमोद बान ने कहा कि एक गैंगस्टर घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गाड़ी में कुल तीन लोग सवार थे। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: