Punjab Cabinet Minister Harjot Singh Bains: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की मान सरकार राज्य के लोगों की सुविधा के लिए केंद्र सरकार से पूरी मदद ले रही है। इसी के तहत कैबिनेट मंत्री और श्री आनंदपुर साहिब से AAP विधायक हरजोत सिंह बैंस ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर को एक लेटर लिखा है। इस लेटर में उन्होंने केंद्रीय मंत्री से BBMB बीबीएमबी की नदियों पर 5 नए पुलों के निर्माण का आग्रह किया।
क्या है पंजाब मंत्री के पत्र में?
कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस लेटर में केंद्रीय मंत्री से कहा कि श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के लोग सड़क नेटवर्क की कमी होने के कारण काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। खासकर लोगों को नंगल, कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब जैसे इलाके में बुनियादी ढांचे कमी के कारण आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि ये सभी इलाके भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने पंजाब के 250 युवाओं को बांटे ज्वाइनिंग लेटर, रोजगार मेला में चुने गए थे
नए पुलों के निर्माण जरूरी
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन इलाकों में नए पुलों के निर्माण से न केवल रोड नेटवर्क में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र का समग्र विकास भी होगा। इसके साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस लेटर में मंत्री बैंस ने केंद्रीय मंत्री से सरसा-नंगल पर पुल बनाने, ब्रह्मपुर और दरौली में 60 साल पुराने पुलों के पुनर्निर्माण, अटारी के आस-पास के गांवों के लिए पुल और गांव भाओवाल के लिए पक्का पुल बनाने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन पुलों के निर्माण पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
5 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines