पंजाब में AAP का एक विधायक जो सांसदी का जीता चुनाव, मुख्यमंत्री के साथ सीधा कनेक्शन

Punjab Cabinet Minister Gurmeet Singh Meet Hayer won Sangrur Seat: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कुल 3 सीटों पर जीत दर्ज की। इसमें में भी कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संगरूर सीट पर काफी अच्छे वोट मार्जिन के साथ जीत हासिल की।

Punjab Cabinet Minister Gurmeet Singh Meet Hayer won Sangrur Seat
विज्ञापन

Punjab Cabinet Minister Gurmeet Singh Meet Hayer won Sangrur Seat: लोकसभा चुनाव खत्म हो गए हैं और इसके नतीजे भी सामने आ गए हैं। देश में NDA और इंडिया के बीच टक्कर का मुकाबला रहा। चुनावी नतीजों में NDA गठबंधन को बहुमत मिला। वहीं आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपना खाता खोला। यहां 13 लोकसभा सीटों में 3 सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की हैं। विपरित परिस्थितियों में भी AAP के सांसद प्रत्याशी गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संगरूर सीट पर काफी अच्छी जीत हासिल की।

विज्ञापन

गुरमीत सिंह मीत हेयर ने दर्ज की बड़ी जीत

मुख्यमंत्री भगवंत तमान के गृह जिला संगरूर सीट पर AAP के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने 1,72,500 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। गुरमीत सिंह मीत हेयर की जीत राज्य में तीसरी सबसे बड़ी जीत है। पंजाब में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए AAP ने अपने 5 मंत्रियों में उतारा था, जिसमें से सिर्फ गुरमीत सिंह मीत हेयर ही एकमात्र ऐसे मंत्री हैं, जिन्होंने आम चुनाव में इतनी बड़ी जीत हासिल की है।

बरनाला से विधायक है गुरमीत

बता दें कि गुरमीत सिंह मीत हेयर बरनाला से विधायक हैं। जाहिर है कि सांसद चुने जाने के बाद वह अपने विधायक पद से इस्तीफा देंगे। इसके बाद अगले 6 महीने के अंदर बरनाला विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होंगे। मालूम हो कि आनंदपुर साहिब से AAP के उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग और होशियारपुर से राज कुमार चब्बेवाल ने भी चुनाव में जीत हासिल की है।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ