Punjab Cabinet Minister Big Statement On Stubble Management: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए लगाता काम किया जा रहा है। प्रदेश के विकास के साथ साथ मान सरकार राज्य के लोगों का जीवन को भी बेहतर बनाने का काम कर रही है। हर साल राज्य सरकार के सामने खेतों के पराली की परेशानी खड़ी हो जाती है। इस बार पंजाब की मान सरकार ने इस परेशानी का एक अच्छा उपाय निकाला है। जिसके बारे में पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां ने बताया है।
धान की कटाई से पहले किए गए इंतजाम
कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां ने बताया कि इस बार धान की कटाई का सीजन शुरू होने से पहले ही कृषि विभाग की तरफ से राज्य में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए इंतजाम कर लिए गए हैं। कृषि विभाग द्वारा किसानों को पराली के उचित प्रबंधन के लिए पूरी मदद दी जाएगी। इसके लिए अब तक 11,052 कृषि अवशेष प्रबंधन (CRM) मशीनों के लिए 6,377 अनुमोदन पत्र जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें: बिजली चोरी पर पंजाब सरकार सख्त, 296 FIR दर्ज, 38 कर्मचारी सस्पेंड
खरीदी गई 5,534 CRM मशीनें
गुरमीत सिंह खुड़ियां ने आगे कि पराली के सुचारू प्रबंधन के लिए अब तक किसानों द्वारा 5,534 CRM मशीनें खरीदी जा चुकी हैं। इनमें से 4,640 मशीनें व्यक्तिगत रूप से किसानों ने खरिदी हैं। 745 मशीने पंजीकृत किसान समूहों खरिदी गई है, 119 सहकारी समितियों खरिदी गईं है और 30 मशीनें किसान उत्पादक संगठनों की तरफ से खरीदी गई हैं। इसके लिए प्रदेश के कृषि विभाग द्वारा 4,945 अनुमोदन पत्र जारी किए गए हैं। इसके अलावा जीरो टिल ड्रिल, हाइड्रोलिक रिवर्सिबल एमबी के लिए 1,164 अनुमोदन पत्र जारी हुए है।
सुपर सीडर मशीनों की मांग
मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां ने बताया कि किसानों के बीच CRM मशीनों में सुपर सीडर मशीनों की मांग सबसे ज्यादा है। पंजाब सरकार ने राज्य में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कई और रणनीतियों को लागू किया, जिसके लिए 500 करोड़ रुपये की कार्य योजना तैयार की गई है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines