---विज्ञापन---

पंजाब

[OUT] PSEB 12th Toppers List 2026: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट और किसने किया टॉप

PSEB 12th Result Out: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे इंतजार के बाद छात्र अब अपनी मेहनत का परिणाम देख सकेंगे, आइए जानते हैं रिजल्ट चेक करने का तरीका और इस साल किसने टॉप किया.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: May 13, 2026 14:22
Punjab Board 2026
पंजाब बोर्ड का जारी हुआ 12वीं का रिजल्ट.(Image: AI)

Punjab 12th Result 2026: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने आखिरकार कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे राज्य के लाखों छात्रों और अभिभावकों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है. अब विद्यार्थी आसानी से पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इस बार परीक्षाएं मार्च 2026 में राज्यभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं, जिसमें इस साल 2.65 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था. रिजल्ट जारी होते ही छात्रों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है, वहीं कई छात्र अब अपने करियर और आगे की पढ़ाई की तैयारी में जुट गए हैं.

यह भी पढ़ें: PSEB 12th Result 2026 OUT: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक pseb.ac.in पर करें चेक

---विज्ञापन---

इस साल किसने किया टॉप?

इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं में मानसा जिले की सुपनीत कौर ने टॉप किया है. गुरु नानक आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चोहला साहिब (मानसा) की छात्रा सुपनीत ने 12वीं के बोर्ड में 500 में से 500 नंबर हासिल किए हैं. उनकी इस सफलता से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन हुआ है. पिछले साल की बात करें, तो 2025 में Ekampreet Singh ने 100% अंक हासिल कर कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया था. वहीं Ravi Uday Singh ने नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में दूसरा स्थान हासिल किया था और Ashwini ने मेडिकल स्ट्रीम में तीसरा स्थान पाया था.

कहां-कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट PSEB (pseb.ac.in) पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker और UMANG app के जरिए भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा. जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे SMS के माध्यम से भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले PSEB की वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं और ‘Results’ सेक्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद ‘Senior Secondary (10+2) Examination Result 2026’ लिंक चुनें.
  • अब अपना रोल नंबर दर्ज करें (या कुछ मामलों में नाम से भी सर्च कर सकते हैं) और ‘Submit’ बटन दबाएं.
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं, ताकि भविष्य में काम आ सके.

यह भी पढ़ें: भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर

---विज्ञापन---
First published on: May 13, 2026 01:40 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.