[OUT] PSEB 12th Toppers List 2026: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट और किसने किया टॉप

PSEB 12th Result Out: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे इंतजार के बाद छात्र अब अपनी मेहनत का परिणाम देख सकेंगे, आइए जानते हैं रिजल्ट चेक करने का तरीका और इस साल किसने टॉप किया.

Punjab Board 2026

पंजाब बोर्ड का जारी हुआ 12वीं का रिजल्ट.(Image: AI)

Punjab 12th Result 2026: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने आखिरकार कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे राज्य के लाखों छात्रों और अभिभावकों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है. अब विद्यार्थी आसानी से पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इस बार परीक्षाएं मार्च 2026 में राज्यभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं, जिसमें इस साल 2.65 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था. रिजल्ट जारी होते ही छात्रों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है, वहीं कई छात्र अब अपने करियर और आगे की पढ़ाई की तैयारी में जुट गए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल किसने किया टॉप?

इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं में मानसा जिले की सुपनीत कौर ने टॉप किया है. गुरु नानक आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चोहला साहिब (मानसा) की छात्रा सुपनीत ने 12वीं के बोर्ड में 500 में से 500 नंबर हासिल किए हैं. उनकी इस सफलता से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन हुआ है. दूसरे स्थान पर लुधियाना की सुहानी चौहान हैं और तीसरे स्थान पर लुधियाना की ही दिवांशी रही हैं. इन तीनों छात्राओं के 500 में से 500 मार्क्स आए हैं, सुपनीत कौर साइंस स्ट्रीम की स्टूडेंट हैं जबकि सुहानी और दिवांशी आर्ट्स स्ट्रीम की छात्रा हैं.

पिछले साल की बात करें, तो 2025 में Ekampreet Singh ने 100% अंक हासिल कर कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया था. वहीं Ravi Uday Singh ने नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में दूसरा स्थान हासिल किया था और Ashwini ने मेडिकल स्ट्रीम में तीसरा स्थान पाया था.

विज्ञापन

कहां-कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट PSEB (pseb.ac.in) पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker और UMANG app के जरिए भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा. जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे SMS के माध्यम से भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले PSEB की वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं और ‘Results’ सेक्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद ‘Senior Secondary (10+2) Examination Result 2026’ लिंक चुनें.
  • अब अपना रोल नंबर दर्ज करें (या कुछ मामलों में नाम से भी सर्च कर सकते हैं) और ‘Submit’ बटन दबाएं.
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं, ताकि भविष्य में काम आ सके.

यह भी पढ़ें: भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ