हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'भारतीय सेना के साथ खड़ा है पूरा पंजाब', CM भगवंत मान ने की Operation Sindoor की तारीफ

Operation Sindoor: आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना की तारीफ की है।

विज्ञापन
पंजाब सीएम भगवंत मान ने शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की घोषणा की।

पाकिस्तान और पाकिस्तान ऑक्यूपाइड जम्मू-कश्मीर (PoJK) में भारतीय सेना द्वारा आतंकवादी संगठनों के 9 ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत हमला किया गया। पूरे देश में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर चर्चा की जा रही है। आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की कामयाबी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का रिएक्शन सामने आया है। भारतीय सेना की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बहादुर सेना पर गर्व है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है।

क्या बोले सीएम भगवंत मान?

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने X हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। हमें अपनी भारतीय सेना और अपनी बहादुर सेना पर गर्व है। 140 करोड़ देशवासी भारतीय सेना से जुड़े हैं। पंजाब के लोग सैनिकों के साहस और हिम्मत के लिए देश की सेना के साथ खड़े हैं। जय हिंद, जय भारत।

विज्ञापन

‘बहादुर जवानों पर है गर्व’

सीएम भगवंत मान के अलावा पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि उन्हें देश के 140 करोड़ नागरिकों को भारतीय सेना और उसके बहादुर जवानों पर गर्व है। जिस तरह से भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर जवाब दिया है, उसमें पूरा पंजाब उनके साथ खड़ा है। पंजाब सरकार और 3 करोड़ पंजाबी देश की सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पंजाबियों से अनुरोध है कि वे सरकार द्वारा जारी किए जा रहे निर्देशों पर ध्यान दें।

यह भी पढ़ें: ‘सेना ने लिया 26 लोगों की मौत का बदला’, Operation Sindoor पर क्या बोले शहीद सैयद आदिल हुसैन के पिता

विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारतीय सशस्त्र बलों की तारीफ की है। केजरीवाल ने कहा कि 140 करोड़ भारतीय सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्हें भारतीय सेना और हमारे बहादुर सैनिकों पर गर्व है। भारतीय सेना का साहस ही भारत के हर नागरिक का विश्वास है। हम सब आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola