5 हत्याएं करने वाला, 30 से ज्यादा केसों में वांछित अपराधी गैंगस्टर गुरविंदर सिंह अफरीदी आखिरकार भारतीय पुलिस के हाथ लग ही गया. आज सुबह ऑपरेशन शहीद के तहत गैंगस्टर को अफ्रीकी देश इथियोपिया से डिपोर्ट करके भारत लाया गया और दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे ही पंजाब DGP गौरव यादव की टीम ने उसे गिरफ्त में ले लिया. पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने केंद्रीय एजेंसियों और ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (OFTEC) के साथ मिलकर गैंगस्टर को इथियोपिया से डिपोर्ट कराया. पिछले 10 महीने से इंटरनेशनल ऑपरेशन चल रहा था, जो आज पूरा हुआ. गैंगस्टर डोनी बाल-प्रभ दस्सूवाल गिरोह के किंगपिन की गिरफ्तारी को गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.
गैंगस्टर गुरविंद पर था 5 लाख का इनाम
पंजाब के DGP गौरव यादव ने बताया कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के तहत गुरविंदर सिंह को पकड़ने में सफलता मिली है. पहली बार पंजाब पुलिस ने किसी अफ्रीकी देश से अपने वांछित अपराधी को डिपोर्ट करवाया है. इस कार्रवाई को विदेश में छिपकर भारत में आपराधिक गतिविधियां चलाने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. पंजाब सरकार ने गुरविंदर सिंह की गिरफ्तारी पर 5 लाख का इनाम रखा था. 6 नवंबर को इथियोपिया से भगोड़े गुरविंदर सिंह अफरीदी का डिपोर्टे करवाया. कल फ्लाइट में बैठे और SP विक्रम बराड़ उसे लेकर आज दिल्ली एयरपोर्ट उतरे. ‘ऑपरेशन शहीद’ के साथ AGTF, केंद्रीय एजेंसियों और OFTEC ने मिलकर गुरविंदर की लोकेशन ट्रेस की और उसके गिरफ्तार किया.
फर्जी पासपोर्ट पर UAE भागा था अफरीदी
AGTF के स्पेशल DGP प्रमोद बान ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे. काउंटर इंटेलिजेंस विंग के OFTEC के IG आशीष चौधरी इंटरनेशनल एजेंसियों के साथ को-ऑर्डिनेट कर रहे थे.गुरविंदर 31 मार्च 2025 को फर्जी पासपोर्ट पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भाग गया था. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी शख्स के नाम से पासपोर्ट बनवाया गया था. जो 12 फरवरी 2025 को लखनऊ से जारी हुआ था. UAE पहुंचने के बाद आफरीदी अपनी लोकेशन और ठिकाने बदलता रहा. आफरीदी ने इस्तांबुल के रास्ते मैक्सिको भागने का प्रयास किया. लेकिन नाकाम रहा और उसे वापस UAE डिपोर्ट कर दिया गया. अप्रैल 2026 में वह UAE से केन्या चला गया. जून 2026 में केन्या से अंगोला पहुंचा और नवंबर 2026 में अंगोला से इथियोपिया पहुंचा.
इन 5 मर्डर केसों में वांटेड गुरविंदर सिंह
DGP गौरव यादव के अनुसार, गुरविंदर सिंह उर्फ आफरीदी के खिलाफ भारत में 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं. इनमें हत्या के 5 केस, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं. पांचों मर्डर केस में गुरविंदर सिंह वांटेड है, क्योंकि उसने आम आदमी पार्टी के सरपंच से लेकर 12 साल के बच्चे और कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की हत्या की है. अक्टूबर 2024 में गुरविंदर सिंह ने AAP सरपंच राजविंदर उर्फ राज तलवंडी की हत्या की थी. मार्च 2025 में 12 साल के बच्चे गुरसेवक सिंह की हत्या की थी. मार्च 2025 में ही विक्की चुघ नमक शख्स की हत्या की थी. मई 2025 में जसवंत सिंह नामक शख्स की हत्या की थी. सितंबर 2025 में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गुरमेल सिंह की हत्या हुई थी और अब इन केसों की जांच आगे बढ़ेगी.
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
5 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines