'शतरंज का वजीर हो या इंसान का जमीर, गिर गया तो...', क्या पंजाब की सियासत में फिर वापसी करेंगे सिद्धू?

Punjab Politics : पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर राजनीति में वापसी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर राज्य की सियासत में हलचल मचा दी। उन्होंने अपने कुछ ही शब्दों से विरोधियों को टारगेट किया।

Navjot Singh Sidhu

Navjot Singh Sidhu

विज्ञापन

Punjab Politics : पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर एक्टिव हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर लंबी छुट्टी के बाद सियासत में फिर से आने के संकेत दे दिए, जिसे लेकर कांग्रेस में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। लोग सिद्धू के इस वीडियो को राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं और तरह-तरह की चर्चाएं करने में लगे हैं।

जानें वीडियो अपलोड कर सिद्धू ने क्या कहा?

विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्धू ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि शतरंज का वजीर हो जा इंसान का जमीर… गिर गया तो समझो खेल खत्म। उन्होंने अपने वीडियो में कुछ ही शब्द बोले हैं, लेकिन पंजाब की सत्तारूढ़ पार्टी और कांग्रेस में उनके खिलाफ खड़े नेताओं पर निशाना है। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि क्या सिद्धू फिर राजनीति में सक्रिय रूप से नजर आएंगे।

विज्ञापन

पुराने अंदाज में नजर आए सिद्धू

वहीं, यह भी चर्चा चल रही है कि सिद्धू इज बैक यानी आईपीएल के दिनों में सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले नवजोत सिंह अपने पुराने अंदाज में वापस नजर आ गए हैं। उन्होंने जिस तरह से अपने वीडियो अपलोड किए हैं, उससे लगने लगा है कि सिद्धू की पंजाब की राजनीति में वापसी हो गई है। बीच में वे अपनी पत्नी के इलाज और उनकी देखभाल करते दिखे थे।

विज्ञापन

क्या उपचुनाव में प्रचार करेंगे नवजोत सिंह?

विज्ञापन

इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू तीन बार कांग्रेस के विधायक रह चुके सुरजीत धीमान के घर उनकी पत्नी की मृत्यु पर गए थे। इसके बाद से उनकी सियासत में वापसी पर चर्चा तेज हो गई है। सिद्धू ने लोकसभा चुनाव से खुद को किनारा कर लिया था। अब पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसके लिए पंजाब कांग्रेस तैयारी कर रही है। वहां से कौन उम्मीदवार होगा, इसे लेकर पार्टी में मंथन चल रहा है। अब देखना होगा कि इन उपचुनावों में सिद्धू चुनाव प्रचार करेंगे या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ