Navjot Singh Sidhu को मिली सबसे बड़ी खुशी, पत्नी नवजोत का सफल हुआ ऑपरेशन 

Navjot Singh Sidhu: नवजोत कौर लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। अक्सर नवजोत सिंह सिद्धू उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। गुरुवार को हरियाणा के वरियाम सिंह अस्पताल में नवजोत कौर का ब्रेस्ट कैंसर का सफल ऑपरेशन हुआ है।

navjot singh sidhu, breast cancer

अस्पताल में नवजोत कौर

विज्ञापन

Navjot Singh Sidhu: पूर्व क्रिकेट नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। गुरुवार को हरियाणा के वरियाम सिंह अस्पताल में उनका सफल ऑपरेशन हुआ है। खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की और इसकी जानकारी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सिद्धू ने दो पोस्ट किए। अपने पोस्ट में उन्होंने दो फोटो शेयर किए, जिसमें उनकी पत्नी नवजोत कौर जूस पीती दिख रही हैं। उनके पास उनके डॉक्टर भी खड़े हैं।

विज्ञापन

सर्जरी पूरी हो गई 

पोस्ट करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा है कि उनकी पत्नी दुर्लभतम मेटास्टेसिस से पीड़ित थीं, उनका आज सफल ऑपरेशन हुआ, यह ऑपरेशन साढ़े तीन घंटे तक चला। उन्होंने आगे कहा कि नवजोत कौर की इन्फेक्टेड स्किन को हटा दिया गया और उनकी सर्जरी पूरी हो गई है। आगे वह अपनी पत्नी के लिए लिखते हैं कि उनका संकल्प दृढ़ है, मुस्कान उसके चेहरे से कभी नहीं छूटती। वह साहस का दूसरा नाम है, उनके प्यार का नाम है ‘नोनी’।

नवजोत कौर का चल रहा है इलाज

जानकारी के अनुसार नवजोत कौर लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। अक्सर नवजोत सिंह सिद्धू उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। पत्नी की बीमारी के चलते ही उन्होंने लोकसभा चुनाव से दूरी बनाई गई है। बताया जा रहा है कि नवजोत कौर की अब तक छह कीमोथेरेपी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर सिद्धू अक्सर नवजोत कौर के साथ  धार्मिक स्थल से फोटो शेयर करते हैं।

पेशे से डॉक्टर 

बता दें नवजोत कौर खुद  पेशे से डॉक्टर हैं। वह अमृतसर विधानसभा से पूर्व विधायक हैं और पंजाब सरकार में मंत्री भी रही थीं। परिवार में उनका बेटा करन और बेटी राबिया है। वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू ने 20 साल की उम्र में 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला क्रिकेट मैच खेला था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ