Amritsar factory fire: पंजाब के अमृतसर में मजीठा रोड स्थित एक दवा फैक्ट्री में शुक्रवार अलसुबह आग लग गई। आग में 4 लोग जिंदा जल गए। जिसमें एक महिला भी शामिल है। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने बताया कि गांव नाग कलां की फैक्ट्री में आग लगी है। 7 लोगों की हालत गंभीर है। झुलसे सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी, यहां भीड़ जुट गई। घायल हुए लोगों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि लगभग 6 लोग लापता हैं, जो फैक्ट्री में आग लगने के बाद नहीं दिखे हैं। इन लोगों के परिजनों का कहना है कि वे काम से वापस घर नहीं लौटे। जिसके कारण उन लोगों को चिंता सता रही है। वे अपने लोगों के घर लौटने का वेट कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि उनके बच्चे रोजाना की तरह फैक्ट्री में काम करने आए थे। लेकिन काम से वापस नहीं लौटे। लापता युवकों के घरवालों ने प्रशासन से उन्हें ढूंढने की गुहार लगाई है। लापता बच्चों के परिजनों का कहना है कि उन्हें फैक्ट्री में आग की सूचना मिली थी। लेकिन वे मौके पर तो आ गए, पर बच्चों का सुराग नहीं लगा है। वे अपने लोगों से फोन पर भी संपर्क नहीं कर सकते। क्योंकि फैक्ट्री में फोन लेकर आने की मनाही है। जिसके कारण लापता लोग फोन नहीं लेकर आते थे।
13 दमकल वाहनों ने पाया आग पर काबू
जैसे ही फायर ब्रिगेड को आग का पता लगा, तुरंत कई वाहन कंट्रोल करने के लिए स्पॉट पर आ गए थे। आग अलसुबह साढ़े 3 बजे लगी है। आग को काबू पाने में काफी दिक्कतें आई। फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण कई घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। यहीं नहीं, कई धमाकों की आवाज भी अंदर से सुनी गई। आग के कारण फैक्ट्री में रखा लाखों का माल जल गया है। आग बुझाने के लिए 13 दमकल वाहनों की मदद ली गई। फिलहाल मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
पंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 hr agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
17 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
23 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines