Punjab: शादी में जश्न के दौरान सरपंच के पति को लगी गोली, फिर भी फायरिंग करता रहा शख्स, सामने आया Video

Punjab Jalandhar Firing Video : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। शादी में जश्न के दौरान फायरिंग हुई। गोली लगने से सरपंच का पति डीजे फ्लोर पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी शख्स फायरिंग करता रहा।

Punjab Jalandhar Firing Video

Punjab Jalandhar Firing

विज्ञापन

Punjab Jalandhar Firing Video : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। शादी में जश्न के दौरान फायरिंग हुई। गोली लगने से सरपंच का पति डीजे फ्लोर पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी शख्स फायरिंग करता रहा। इस घटना को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह घटना जालंधर देहात के गोराया थाना क्षेत्र स्थित गांव चक देशराज में घटी, जहां ग्राम पंचायत के मुखिया के घर पर शादी समारोह का जश्न चल रहा था। इस दौरान लोग डीजे फ्लोर पर डांस कर रहे थे, तभी एक शख्स ने फायरिंग की। एक गोली सरपंच के पति परमजीत सिंह को लगी, जिससे वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी जान चली गई।

विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस को मामले की जानकारी लगी और जांच शुरू कर दी। वीडियो में फायरिंग कर रहे शख्स की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ