---विज्ञापन---

पंजाब में ‘उड़ते सांप’ ने उड़ाए लोगों के होश, वायरल हो रहा सैलून का CCTV फुटेज

Flying Snake People Shocked Outside Salon: पंजाब के जलालाबाद जिले के एक सैलून के बाहर अचानक उड़ते हुए एक सांप ने सभी हैरान कर दिया। ये सारी घटना सैलून के सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Flying Snake People Shocked Outside Salon: पंजाब के जलालाबाद जिले के एक सैलून के बाहर बैठे कुछ दोस्तों के बीच उस वक्त भगदड़ मच गई, जब अचानक उड़ता हुआ सांप उनका पीछा करने लगा। इस उड़ते हुए सांप ने पूरे इलाके के लोगों के दिल में दहशत पैदा कर दी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सैलून के बाहर सांप को उड़ते हुए और लोगों को उससे अपनी जान बचाते हुए साफ देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

‘उड़ते सांप’ ने उड़ाए लोगों के होश

यह घटना जलालाबाद जिले के गांव बग्गे मोड़ के पास की है। वायरल वीडियो में एक सैलून के बाहर कुछ लोग स्कूटी और बाइक के पास खड़े होकर बात करते हुए दिख रहे हैं। तभी अचानक वीडियो में एक सांप उड़ते आता दिखाई दे रहा है। उड़ते हुए सांप को देखकर सभी लोग डर गए और इधर-उधर भागने लगे। सैलून के मालिक ने बताया कि उन्होंने बड़ी ही मुश्किल से अपनी जान बचाई और अपने घर वापस जाए पाए। सैलून के मालिक ने बताया कि यह घटना 1 जून रात 8 बजे की है।

यह भी पढ़ें: अमृतसर में दो अज्ञात बाइक सवार ने की AAP नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश शुरू

---विज्ञापन---

बड़ी मुश्किल से बचाई जान 

जिले के गांव बग्गे के मोड़ पर स्थित ब्रोस हेयर सैलून के संचालक चरणप्रीत सिंह ने बताया कि 1 जून को चुनाव के कारण दुकान को खास काम नहीं था। इसलिए वह अपने सैलून में काम करने वाले लोगों के साथ रात सवा 8 बजे करीब सैलून के बाहर बैठा हुआ था। इतने में उन्हें दुकान के बाहर उड़ता हुआ सांप दिखाई दिया। इसके बाद वह सांप इन लोगों के पीछे पड़ गया। उड़ते हुए सांप सैलून के शीशे से टकराया और नीचे गिर गया, जिसके बाद ये लोग किसी तरह बिना आवाज किए वहां से अपने घर भागे। एक दिन बाद जब चरणप्रीत सिंह सैलून गया तो उसने CCTV फुटेज चेक किया। यहां उसे सारी कैमरे कैद दिखाई दी।

First published on: Jun 03, 2024 05:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola