Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

पंजाब

अमृतपाल सिंह ने दी एक और इन्फ्लुएंसर को धमकी, बोली- मैंने डिलीट कर दिया वीडियो फिर भी…

बठिंडा में कमल कौर हत्याकांड के बाद अब फरार चल रहे अमृतपाल सिंह ने इंफ्लुएंसर दीपिका लूथरा को जान से मारने की धमकी दी है, जिसके बाद दीपिका ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 13, 2025 18:19
Deepika Loothra
दीपिका लूथरा नाम की महिला को अमृतपाल सिंह की धमकी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

बठिंडा में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच अब फरार चल रहे अमृतपाल सिंह एक और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को धमकी दी है। जिसके बाद इंफ्लुएंसर सहमी हुई है और मदद की मांग कर रही है।

दरअसल एक वीडियो जारी कर अमृतपाल सिंह मेंहरों ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दीपिका लूथरा को धमकी दी है। इससे परेशान दीपिका ने अब मदद और सुरक्षा की गुहार लगाई है। दीपिका ने कहा है कि उसने वीडियो डिलीट कर दिए हैं, अब वह कोई विवादित वीडियो भी नहीं बना रही है, पता नहीं उसे क्यों निशाना बनाया जा रहा है।

---विज्ञापन---

मीडिया से बात करते हुए दीपिका लूथरा ने कहा कि उसकी जान को खतरा है और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। दीपिका लूथरा को निहंग सिंह अमृतपाल सिंह महिरो द्वारा आज सुबह ही जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद दीपिका लूथरा और उनके परिवार में डर का माहौल है।

First published on: Jun 13, 2025 06:19 PM

संबंधित खबरें