हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Punjab News: 10वीं कक्षा के रिजल्ट पर सीएम भगवंत मान बोले-‘यह बेटियों का युग है’, छात्राओं के बढ़िया प्रदर्शन को बताया गौरवमयी उपलब्धि

विज्ञापन
भगवंत मान
चंडीगढ़:  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पी.एस.ई.बी.) द्वारा शुक्रवार को ऐलान किए गए दसवीं कक्षा के परिणामों में अव्वल आने वाली छात्राओं को बधाई देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह ‘बेटियों का युग’ है, क्योंकि छात्राएं अपने बढिया प्रदर्शन से सभी का गौरव बढ़ा रही हैं।

होनहार विद्यार्थियों को 51,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि 

जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि दसवीं कक्षा के नतीजो में लड़कियों ने एक बार फिर लडक़ों को पछाड़ दिया है और राज्य सरकार द्वारा इन होनहार विद्यार्थियों को जल्द ही 51,000 रुपए के नकद इनाम से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार द्वारा पंजाब के कोने-कोने में मानक शिक्षा का प्रकाश फैलाने के लिए किए जा रहे ठोस प्रयासों का नतीजा है।

गौरव और संतुष्टी की बात है

भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का जहां लड़कियों को बहुत लाभ हुआ है, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर उनको अधिक अधिकार देने का रास्ता साफ हो रहा है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के लिए यह बड़े गौरव और संतुष्टी की बात है कि आठवीं, बारहवीं और अब दसवीं कक्षा के ऐलाने गए नतीजों में लड़कियों ने लडक़ों को पछाड़ दिया है।

यह राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन

भगवंत मान ने कहा कि यह राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि छात्राओं ने इन परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करके अपनी काबिलियत का सबूत दिया है। सीएम ने आगे कहा कि यह लड़कियां अपनी सख़्त मेहनत एवं लगन के स्वरूप हर क्षेत्र में उपलब्धियाँ हासिल करने के समर्थ हुई हैं और इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थी, उनके माता-पिता और अध्यापक बधाई के हकदार हैं। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह विद्यार्थी अन्य विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल बनेंगे और उनको उच्च शिक्षा प्राप्त करके शिक्षा के क्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola