पंजाब में महिलाओं को दिलाएंगे 1100 रुपये! CM भगवंत मान का बड़ा दावा
CM Bhagwant Mann Big Claim: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार का अगला मिशन महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये मुहैया कराना है।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

CM Bhagwant Mann Big Claim: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उप-चुनाव के प्राचार प्रसार में लग गए हैं। सीएम मान रविवार को चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में AAP के उम्मीदवार इशांक चब्बेवाल की रैली में शामिल हुए। यहां उन्होंने इशांक की तारीफ की और कहा कि इशांक एक युवा उम्मीदवार हैं जो स्थानीय मुद्दों को समझते हैं। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि उनकी सरकार का अगला मिशन महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये मुहैया कराना है।
ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਚੱਬੇਵਾਲ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਪਹੁੰਚੇ ਹਾਂ, ਮੇਹਟੀਆਣਾ ਤੋਂ Live विधानसभा हलका चब्बेवाल के लोगों को मिलने पहुंचे हैं, मेहटीआना से Live https://t.co/v6410iHSsK
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 27, 2024
जनसभा में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि माताएं और बहनें इस रैलियों में इसलिए आती हैं क्योंकि उन्हें पता है कि हमारी सरकार उनकी जरूरतों का ख्याल रखती है। इसी के साथ सीएम मान ने कहा कि उनकी सरकार का अगला मिशन महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये मुहैया कराना है। सीएम मान ने बताया कि हाल ही में विधानसभा ने फायर ब्रिगेड में लड़कियों की भर्ती की अनुमति देने वाला ऐतिहासिक कानून पारित किया है, जिससे पंजाब ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
कांग्रेस पर हमला करते हुए मान ने कहा कि वो सत्ता के लिए लड़ते हैं, जबकि हम आपके बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए लड़ते हैं। हमने पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली दी है और अच्छे स्कूल और अस्पताल बनवा रहे हैं। हमने गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट खरीदा है। सड़कों पर होने वाली मौतों को कम करने के लिए हमने ‘रोड सेफ्टी फोर्स’ का गठन किया और उन्हें आधुनिक वाहन मुहैया कराए। नतीजतन, पिछले छह महीनों में मौतों में 45 प्रतिशत की कमी आई है। इसके अलावा, हमने पिछले ढाई साल में युवाओं को 45,000 से ज़्यादा नौकरियां दी गई हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: