येशू-येशू वाले ईसाई धर्मगुरु पादरी बजिंदर सिंह को दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा हो गई है। मोहाली कोर्ट ने यह सजा सुनाई है कि इसके बाद मोहाली कोर्ट के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें, पादरी बजिंदर सिंह को 3 दिन पहले कोर्ट ने दोषी करार दिया था, जिसके बाद पटियाला जेल में उसे बंद किया गया था। बजिंदर पर आरोप है कि वह विदेश में बसाने के बहाने महिला को अपने घर ले गया, जहां उसका दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। उसे धमकी भी दी कि अगर उसका विरोध किया तो वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल देगा। इस मामले में पीड़िता के वकील ने बताया कि कोर्ट ने कहा कि अंतिम सांस तक जेल में रहना होगा। पीड़िता ने इस मामले में कोर्ट और पुलिस को शुक्रिया कहा। यह सजा ऐसे समय पर हो रही है, जब बजिंदर सिंह एक और यौन उत्पीड़न और एक अन्य महिला से मारपीट के मामलों में फंसा हुआ है।
पीड़िता ने लगाए थे आरोप
बजिंदर सिंह पर 2018 में एक 35 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता का दावा है कि सिंह ने मोहाली स्थित अपने घर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना को रिकॉर्ड कर उसे ब्लैकमेल करने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, अप्रैल 2018 में पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद बजिंदर सिंह फरार हो गया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया, जब वह लंदन भागने की कोशिश कर रहा था। कुछ दिन पहले ही बजिंदर सिंह पर जालंधर में एक अन्य 22 वर्षीय महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसका मामला भी कानूनी प्रक्रिया में है। हाल ही में हुए वायरल वीडियो में सिंह को अपने ऑफिस में एक महिला और कर्मचारियों के साथ मारपीट करते देखा गया। मोहाली पुलिस ने इस दुष्कर्म मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़िता ने हाल ही में मुल्लांपुर पुलिस स्टेशन में अपने बयान दर्ज कराया।
पंजाब पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग
पंजाब पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत कई मामले दर्ज किए हैं। यौन उत्पीड़न, पीछा करना, आपराधिक धमकी और शारीरिक हमला शामिल हैं। इस मामले को लेकर पंजाब राज्य महिला आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सख्त रुख अपनाया है। एनसीडब्ल्यू ने पंजाब पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बजिंदर सिंह के समर्थक उन्हें निर्दोष बताते हुए इसे साजिश करार दे रहे हैं, जबकि आलोचक उन्हें अंधविश्वास फैलाने वाला और महिलाओं के खिलाफ अपराधी ठहरा रहे हैं। बजिंदर सिंह, जो जालंधर के ताजपुर में ‘चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम’ और मोहाली के माजरी में चर्च चलाते हैं। अपने चमत्कारी दावों और धार्मिक सभाओं के लिए जाने जाते हैं। पास्टर बलजिंदर के खिलाफ पंजाब हाई कोर्ट में हाल ही में दुष्कर्म पीड़ित महिलाएं सामने आई हैं, जिन्होंने हाई कोर्ट से भी अपनी सुरक्षा की मांग की है।
ये भी पढ़ें- पंजाब के इस परिवार में 3 भाई-बहन को एक साथ मिली सरकारी नौकरी, 2 शिक्षा विभाग तो 1 हुआ पुलिस में भर्ती
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
3 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
3 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
4 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
7 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
8 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
8 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
8 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
9 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
9 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines