अटारी-वाघा बॉर्डर पर फिर से रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत, 21 मई को आम जनता हो सकेगी शामिल

Retreat Ceremony: अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी शुरू होने जा रही है। यह समारोह मंगलवार को शाम 6 बजे शुरू किया जाएगा, लेकिन आज विशेष रूप से मीडिया कर्मियों के लिए आयोजन होगा। आम जनता को 21 मई से इसमें शामिल होने की इजाजत मिलेगी।

retreat ceremony
विज्ञापन

Retreat Ceremony: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही टेंशन के बाद आज से अमृतसर के अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत हो रही है। हालांकि, आज की सेरेमनी केवल मीडिया कर्मियों के लिए होगी। आम जनता को इसमें शामिल होने की इजाजत 21 मई से दी जाएगी। इसके अलावा, पंजाब की दो और चौकियों पर भी इस सेरेमनी की शुरुआत की जाएगी। दोनों देशों की टेंशन के बाद 7 मई से BSF ने इस सेरेमनी को बंद कर दिया था। वहीं, तनाव कम होता देख इसे 12 दिन बाद फिर से शुरू करने का फैसला किया गया है।

रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत

पंजाब फ्रंटियर की तीनों संयुक्त चैक पोस्ट पर आज से रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत हो रही है। हालांकि, आज यह केवल मीडियाकर्मियों के लिए होगी। कल यानी 21 मई से आम जनता के लिए रिट्रीट सेरेमनी को शुरू की जाएगी। इसमें कुछ बदलाव भी किए जा रहे हैं। इस बार सेरेमनी में न तो भारत की तरफ से गेट खोले जाएंगे और न ही दोनों देशों के कमांडर हाथ मिलाएंगे। इसके अलावा, पंजाब फ्रंटियर की तीनों संयुक्त चौकियों पर आज से रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत हो रही है।

विज्ञापन

क्या होती है रिट्रीट सेरेमनी?

रिट्रीट सेरेमनी भारत के सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच होती है। यह आमतौर पर शाम को सूरज ढलने के साथ शुरू होती है। इसमें भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों की परेड होती है, जिसमें दोनों देशों के कमांडर हाथ मिलाते हैं। इसका समापन राष्ट्रीय ध्वज को एक साथ नीचे उतारने के साथ किया जाता है। आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही यह सेरेमनी बंद कर दी गई थी, लेकिन सीजफायर के बाद से हालात सुधने के साथ इसको फिर से शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ