हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

फेसबुक से हुई दोस्ती प्यार में बदली...हो गई 5 लाख रुपए की ठगी

विज्ञापन

Amritsar, Punjab Cheating : पंजाब के अमृतसर में फेसबुक से दोस्ती कर विदेशी महिला ने युवक से करीब 5 लाख रुपए ठग लिए। मामला अमृतसर के गुरदासपुर का है जहां गांव में रहने वाले एक युवक से विदेशी महिला ने फेसबुक के जरिए दोस्ती की। धीरे- धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। महिला लंदन की रहने वाली है।

पीड़ित को लंदन बुलाने का दिया झांसा

मैसेज पर बात करते- करते, बातचीत शादी तक पहुंच गई। शादी का वादा कर विदेशी महिला ने युवक को अपने झांसे में ले लिया। लड़की ने पीड़ित से कहा कि वह उसे लंदन बुला लेगी, और हम दोनों शादी करके लंदन आ जाएंगे। तुम्हे लंदन बुलाने के लिए कुछ दस्तावेज चाहिए , बाद में महिला ने कहा कि भारत में मेरा एक दोस्त है, तुम उसको 5 लाख दे दो, वह भारत से तुम्हारे लिए वीजा ले लेगा। इसके बाद तुम लंदन आ जाना। पीड़ित ने युवती के झांसे में आकर महिला के दोस्त के अनुसार जो जगह तय की गई थी, महिला ने पीडि़त को बता दी, पीडि़त ने महिला के दोस्त को 5 लाख रुपये दे दिए। पैसे लेने के लिए कार में एक युवक अपने दो साथियों के साथ आया था। पीड़ित ने रुपये दिए और वापस घर आ गया। पीड़ित ने जब महिला को कॉल किया ,तो उसके सभी फोन नंबर बंद थे, लगातार फोन बंद ही बताता रहा। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस ने मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विदेशी महिला ने शादी के झांसे में लेकर की ठगी

अमृतसर में बाबाडेरा नानक गांव में फेसबुक पर फेक आईड़ी से मैसेज कर आरोपी महिला ने युवक को शादी का झांसा देकर युवती लंदन ले जाने का झांसा देकर आरोपी युवती ने पैसे ले लिए। अब उक्त आरोपी युवती ने अपने सभी फोन नंबर बंद कर दिए हैं। पीड़ित ने इस मामले में गुरदासपुर पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस के अनुसार जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। गांव पखोके टाहली साहिब निवासी राजा मसीह ने बताया कि फेसबुक पर उसकी बात एक विदेश लड़की से शुरू हुई थी। वह गांव में अपना छोटा मोटा कारोबार कर रहा था। अचानक एक दिन एक लड़की ने उसे फेसबुक पर मैसेज किया और कहा कि वह काफी समय से लंदन में रहती है।

लंदन बुलाने के बहाने ठगे 5 लाख

दोनों के बीच बातचीत करते में दोस्ती हो गई और बातचीत शादी तक पहुंच गई। उक्त युवती ने कहा कि वह उसे लंदन बुला लेगी, इसके लिए उसे उसके दस्तावेज चाहिए। बाद कहा गया कि वह भारत आकर उसे वहां से ले जाएगी। उसने कहा कि उसका एक दोस्त हैं, उसे 5 लाख दे दो, जिसके बाद वह भारत से उसके लिए वीजा ले लेगा।

पीड़ित ने बातों में आकर उक्त आरोपी महिला के दोस्त तय की गई जगह पर जाकर पैसे दिए। पैसे लेने के लिए कार में एक युवक अपने दो साथियों के साथ आया था। पीड़ित ने घर लौट तक जब दोबारा उक्त लड़की को कॉल किया तो उसके सभी फोन नंबर बंद थे। पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें