चंडीगढ़: पंजाब की मंडियों में रविवार से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। प्रदेश के हर जिले में सरकार की तरफ से मंडियों में खरीद को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लगातार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अफसरों को आदेश दे रहे हैं कि किसानों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

विज्ञापन

इसी कड़ी में एक और ऐतिहासिक फैसला मुख्यमंत्री की तरफ से लिया गया कि मंडियों में फसल आते ही किसानों को तुरंत भुगतान किया जाएगा और अपने फैसले पर मान सरकार बखूबी खरी उतरती नजर आ रही है। रविवार को राजपुरा की मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंचे गुरप्रीत सिंह को उनकी फसल का भुगतान तुरंत कर दिया गया।

विज्ञापन

बातचीत में गुरप्रीत सिंह के पिता तरलोचन सिंह ने बताया कि वह गुरुवार को सुबह फसल लेकर आए थे और तुरंत उनको भुगतान ₹213000 का कर दिया गया है और वह मान सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं। जब मंडी में मौजूद आढ़ती राकेश कुकरेजा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि किसानों को उनकी फसल का भुगतान तुरंत किया जा रहा है और ऐसा पहली बार इतिहास में देखने को मिला है।

विज्ञापन

कई मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि सरकार की तरफ से सख्त हिदायतें हैं कि मंडियों में किसानों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए और सरकार के नियमों की पालना करते हुए हमने मंडी में हर तरह के इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन

पिछले 6 महीनों में मान सरकार ने किसानों के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं जिससे किसानों को खुशहाल बनाया जा सके। आज से पहले किसानों की फसल कई कई दिन मंडियों में पड़ी रहती थी और कई बार तो भुगतान के लिए भी किसानों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती थी लेकिन मान सरकार ने तुरंत अदायगी वाला फैसला लेकर उसे पूरा किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ