Arif Khan
आरिफ खान मंसूरी को डिजिटल मीडिया में करीब 15 वर्षों का अनुभव है . वर्तमान में न्यूज24 की डिजिटल विंग में कार्यरत हैं. इससे पहले देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं.
Read More---विज्ञापन---
राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में गुरुवार यानी 19 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एक बड़ी किसान पंचायत करने जा रहा है. सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं. पुलिस ने इसके लिए कई प्रमुख रास्तें बंद किए हैं और वहीं, कई जगह रूट डाइवर्जन किया गया है.
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, इस दौरान मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है. मुख्य रूप से जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट, मिंटो रोड, दिल्ली गेट और कमला मार्केट गोल चक्कर के आसपास के इलाकों में यात्रियों को न जाने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें : गुरुग्राम के ट्रैफिक पर 60 दिनों की ‘ब्रेक’, नाला निर्माण के कारण SPR और मानेसर रूट पर महाजाम का खतरा
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार अजमेरी गेट की तरफ से आसफ अली रोड (रामलीला मैदान की ओर) किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी. यात्री इसके विकल्प के रूप में जेएलएन मार्ग का उपयोग कर सकते हैं.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री, जो लोग अजमेरी गेट की ओर से स्टेशन जाना चाहते हैं, उन्हें रानी झांसी रोड – पंचकुइयां रोड – कनॉट प्लेस और मिंटो रोड होकर जाना होगा.
यह भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, जानिए- यात्रियों को क्या दी सलाह
पश्चिम और उत्तर दिल्ली से आने वाली बसों और भारी वाहनों को रानी झांसी चौक से रानी झांसी रोड और पंचकुइयां रोड की तरफ मोड़ दिया जाएगा.
दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड, मिंटो रोड और डीडीयू मार्ग जैसे संवेदनशील रास्तों पर कोई भी वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी. यहां खड़े पाए जाने वाले वाहनों को न केवल क्रेन से उठा लिया जाएगा, बल्कि उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. पंचायत में आने वाले लोगों के लिए माता सुंदरी कॉलेज और बसों के लिए राजघाट पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।