पंजाब में सियासी हलचल, AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने विधायकों को दिल्ली बुलाया
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

अमित पांडेय, नई दिल्ली: पंजाब में जारी सियासी घमासान के बीच आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब में विधायकों को खरीदने की खबर ने सियासी भूचाल ला दिया है, जिसके बाद केजरीवाल ने सभी विधायकों को दिल्ली बुला लिया है। अरविंद केजरीवाल 18 सितंबर को पंजाब के विधायकों के साथ एक बड़ी बैठक करेंगे।
चीमा ने कहा- डीजीपी से मिलेंगे
दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर पंजाब में उनकी पार्टी के 10 विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश कर खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा- मंगलवार को हमें पता चला कि भाजपा ने 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश कर पंजाब में विधायकों को खरीदने का प्रयास किया।
वहीं आप नेता और राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी आरोप लगाया। चीमा ने दावा किया कि बीजेपी ने 10 विधायकों को खरीदने का प्रस्ताव दिया। चीमा ने बुधवार को मीडिया से कहा कि वह और अन्य विधायक पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव को शिकायत सौंपेंगे। हालांकि बीजेपी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए गुमराह कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: