नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहाली के मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान मौजूद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की पवित्र धरती पर हम प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री ने आज जो कैंसर अस्पताल देश को समर्पित किया है, ये हमारे लिए बहुत बड़ा तोहफा है, क्योंकि पंजाब कैंसर से बहुत पीड़ित हो चुका है।
पीएम बोले- अस्पताल से पंजाब के साथ, हरियाणा और हिमाचल को मिलेगा लाभ
अस्पताल के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र से पंजाब के साथ हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी लाभ होने वाला है। मैं पंजाब की जनता का विशेष तौर पर युवाओं का हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए धन्यवाद करता हूं।
भारत को विकसित बनाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का विकसित होना जरूरी: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए उसकी स्वास्थ्य सेवाओं का भी विकसित होना उतना ही जरूरी है। जब भारत के लोगों को इलाज के लिए आधुनिक अस्पताल मिलेंगे, आधुनिक सुविधाएं मिलेंगीं, तो वो और जल्दी स्वस्थ होंगे, उनकी ऊर्जा सही दिशा में लगेगी।
पीएम मोदी ने कहा कि अच्छे हेल्थकेयर सिस्टम का मतलब सिर्फ चार दीवारें बनाना नहीं होता। किसी भी देश का हेल्थकेयर सिस्टम तभी मज़बूत होता है, जब वो हर तरह से समाधान दे, कदम-कदम पर उसका साथ दे। इसलिए बीते आठ वर्षों में देश में होलिस्टिक हेल्थकेयर को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा गया है।
स्वास्थ्य सेवाओं को छह मोर्चों पर सुधारा जा रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज छह मोर्चों पर काम करके स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारा जा रहा है।
पहला मोर्चा है- प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देने का।
दूसरा मोर्चा है- गांव-गांव में छोटे और आधुनिक अस्पताल खोलने का।
तीसरा मोर्चा है- शहरों में मेडिकल कॉलेज और मेडिकल रीसर्च वाले बड़े संस्थान खोलने का।
चौथा मोर्चा है- देशभर में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाने का।
पांचवा मोर्चा है- मरीजों को सस्ती दवाइयां, सस्ते उपकरण उपलब्ध कराने का।
छठा मोर्चा है- टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके मरीजों को होने वाली मुश्किलें कम करने का।
अभी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, हथियार और पाकिस्तानी करेंसी बरामद
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 से पहले देश में 400 से भी कम मेडिकल कॉलेज थे। यानी 70 साल में 400 से भी कम मेडिकल कॉलेज। वहीं बीते 8 साल में 200 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज देश में बनाए गए हैं। बता दें कि होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का निर्माण 660 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया है। ये कैंसर अस्पताल 300 बेड क्षमता का है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 hr agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
2 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
3 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
4 hrs agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
6 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
6 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
6 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
7 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
7 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines