Pitbull Attack: पंजाब के गुरदासपुर के एक पिटबुल प्रजाति के कुत्ते ने पांच गांवों में 12 लोगों पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुत्ते ने टैंगो शाह गांव से चुहान गांव तक करीब 15 किमी की दूरी के बीच लोगों पर हमला किया। आखिर में एक रिटायर्ड फौजी ने खुद को बचाने के लिए कुत्ते को मार डाला।
जानकारी के मुताबिक, पिटबुल ने सबसे पहले टैंगो शाह गांव के पास दो मजदूरों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसी तरह दोनों मजदूरों ने कुत्ते से अपनी जान बचाई। इसके बाद कुत्ता वहां से निकला और गांव के अंदर घुस गया।
अभी पढ़ें –‘मिल्खा, चेतक, वीरा…’, नामीबिया से भारत लाए गए चीतों के लिए सुझाए गए 750 से अधिक नाम
गांव में कुत्ते ने 60 साल के दिलीप कुमार पर हमला कर दिया। इस दौरान दिलीप के भाई मौके पर पहुंचे और उनकी जान बचाई। इसके बाद पिटबुल ने बलदेव राज नाम के शख्स पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। यहां से पिटबुल घरोटा रोड की ओर गया और रास्ते में कई लोगों पर हमला किया।
इसके बाद पिटबुल ने एक ईंट भट्ठे पर मौजूद चौकीदार रामनाथ पर हमला कर दिया। रामनाथ को वहां मौजूद लोगों ने बचाया। फिर पिटबुल ने छनी गांव के मंगल सिंह को अपना निशाना बनाया। यहां से वह दूसरे गांव में पहुंचा और मॉर्निंग वॉक कर रहे एक शख्स पर हमला कर दिया।
अभी पढ़ें – चीतों को शिकारियों से बचाने के लिए तैनात होंगे ‘जर्मन शेफर्ड’
आखिर में पिटबुल चुहान गांव पहुंचा जहां उसने सेना के रिटायर्ड जवान शक्ति सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान खेतों में मौजूद लोग शक्ति सिंह को बचाने के लिए दौड़े और लाठी-डंडों से पीटकर कुत्ते को मार डाला। बताया जा रहा है कि कुत्ते के हमले में घायल लोगों का दीनानगर और गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
24 mins agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 hr ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
2 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
3 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
3 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
4 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines