Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

निशांत कुमार की राजनेता के तौर पर ट्रेनिंग शुरू, JDU मीटिंग में हाथ जोड़े आए नजर। Video

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की आवास पर जदयू की बड़ी मीटिंग हुई इस मीटिंग का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कई विधायक कई मंत्री के साथ-साथ कई जिला अध्यक्ष मौजूद थे. पढ़िये बिहार से सौरभ कुमार की रिपोर्ट.

Author
Edited By : Akarsh Shukla Updated: Mar 7, 2026 23:41

बिहार की सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च को सक्रिय राजनीति में कदम रखने को तैयार हैं. जेडीयू विधायक हरिनारायण सिंह ने दावा किया कि नीतीश के राज्यसभा नामांकन के बाद नई सरकार में निशांत को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. शुक्रवार को सीएम आवास पर विधायक दल की बैठक में इस पर चर्चा हुई, जहां पार्टी के भीतर सहमति बनी. हालांकि इसे लेकर अभी जेडीयू की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. इस बीच निशांत कुमार का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है.

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की आवास पर जदयू की बड़ी मीटिंग हुई इस मीटिंग का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कई विधायक कई मंत्री के साथ-साथ कई जिला अध्यक्ष मौजूद थे. इस वीडियो में निशांत हाथ जोड़कर वह सभी पार्टी के पदाधिकारी से आग्रह कर रहे हैं हालांकि वीडियो में आवाज म्यूट कर दिया गया है. मुख्यमंत्री के बेटे निशांत हाथ जोड़कर लोगों से कुछ बात कर रहे हैं और पार्टी को लेकर बात कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

उनको पार्टी के लोगों से मिलाया जा रहा है पार्टी के सभी सदस्य पार्टी के बड़े नेता पार्टी के विधायक पार्टी के जिला अध्यक्ष उनका स्वागत कर रहे हैं. यह वीडियो बता रहा है कि किस तरीके से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत अपने लोगों को बता रहे हैं कि आगे कैसे रहना है. पार्टी को कैसे चलना है, सरकार कैसे चलना है. इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी पार्टी के लोगों से बातचीत कर रहे हैं.

ये वीडियो से समझ आता है कि पार्टी के अंदर क्या-क्या हो रहा है. निशांत किस तरीके से लोगों से हाथ जोड़कर इशारों में बातचीत कर रहे हैं और उन्हें राजनीतिक ट्रेनिंग दी जा रही है. नीतीश कुमार के बेटे की मीटिंग को राजनीतिक ट्रेनिंग दी जा रही है. उनका स्वागत किया जा रहा है और लोगों से हाथ जोड़कर आग्रह भी कर रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 07, 2026 11:41 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.