---विज्ञापन---

1993 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा होंगे पंजाब के नए मुख्य सचिव

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा सोमवार को जारी आदेशों के अनुसार 1993 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी अनुराग वर्मा राज्य के नये मुख्य सचिव होंगे। वह 1 जुलाई 2023 को राज्य के 42वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वह  वर्तमान मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ का स्थान लेंगे जो 30 जून, 2023 को सेवानिवृत्त होने […]

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा सोमवार को जारी आदेशों के अनुसार 1993 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी अनुराग वर्मा राज्य के नये मुख्य सचिव होंगे। वह 1 जुलाई 2023 को राज्य के 42वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वह  वर्तमान मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ का स्थान लेंगे जो 30 जून, 2023 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।

पर्सोनल एवं विजिलेंस का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा

अनुराग वर्मा वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, उद्योग एवं वाणिज्य, कानूनी एवं विधायी कार्य, सूचना प्रौद्योगिकी एवं निवेश प्रोत्साहन हैं। नये आदेश के अनुसार  वर्मा के पास मुख्य सचिव के अलावा प्रधान सचिव पर्सोनल एवं विजिलेंस का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

---विज्ञापन---

आईएएस परीक्षा में देश भर में सातवें स्थान पर आए थे

पटियाला में शिक्षक परिवार में जन्मे अनुराग वर्मा के पिता केमिस्टरी के प्रोफेसर थे और उनकी मां एक अंग्रेजी शिक्षिका थीं। उनका पैतृक गांव पटियाला जिले में चलेला है। थापर कॉलेज, पटियाला से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री के गोल्ड मेडलिस्ट वर्मा 1993 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) परीक्षा में देश भर में सातवें स्थान पर आए।

रिकॉर्ड के कम्प्यूटरीकरण और फर्द केंद्रों की शुरुआत की

फील्ड पोस्टिंग के दौरान बठिंडा, लुधियाना और जालंधर जिलों के उपायुक्त के रूप में उत्कृष्ट और कुशल सेवाएं प्रदान करने के बाद अनुराग वर्मा ने मुख्य कार्यालय में विभिन्न विभागों में अनुकरणीय सेवाएं प्रदान कीं। विशेष सचिव राजस्व के रूप में उन्होंने राज्य में राजस्व रिकॉर्ड के कम्प्यूटरीकरण और फर्द केंद्रों की शुरुआत की विशेष पहल की।

---विज्ञापन---

राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए जन कल्याण को जमीनी स्तर पर लागू करेंगे

अनुराग वर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेदारी को अपनी लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प से निभाने का भरोसा देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए जन कल्याण को जमीनी स्तर पर लागू करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

पारदर्शी एवं बेहतर नागरिक सेवाओं को जारी रखेंगे

अनुराग वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे बेहतर कार्यों के साथ-साथ प्रदेशवासियों को प्रदान की जा रही पारदर्शी एवं बेहतर नागरिक सेवाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रखा जायेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार के सर्वांगीण विकास एजेंडे को लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 26, 2023 06:14 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola