नासिक के ज्योतिषी अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद अब मुंबई से सटे वसई से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खुद को महादेव का अंश बताने वाले स्वयंभू धर्मगुरु ऋषिकेश वैद्य को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर एक 35 वर्षीय महिला को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है. पुलिस के अनुसार, वैद्य महिला से कहता था, 'मैं शिव हूं और तुम मेरी पार्वती हो', इसी धार्मिक आड़ में उसे अपने जाल में फंसाता था.
फेसबुक से हुई थी दोस्ती
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़िता पुणे की रहने वाली है. मामला 2023 में फेसबुक के जरिए दोनों की पहचान के साथ शुरू हुआ. आरोपी ने आध्यात्मिक ज्ञान सिखाने के नाम पर धीरे-धीरे महिला को अपने प्रभाव में ले लिया. जब वह पुणे पहुंचा, तो खुद को भगवान शिव का अवतार बताते हुए शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की. महिला की शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया, दुष्कर्म किया, अश्लील तस्वीरें खींचीं और बाद में ब्लैकमेल शुरू कर दिया. मई 2025 में उसने दोबारा जबरदस्ती की कोशिश की.
यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: अलर्ट! 20 राज्यों में आंधी-बारिश और बर्फबारी का खतरा, IMD ने जारी की चेतावनी
कौन है ऋषिकेश वैद्य?
बलात्कार के आरोपी ऋषिकेश वैद्य वसई क्षेत्र में सक्रिय 'आमची वसई' नामक सामाजिक संगठन का अध्यक्ष है. इस संस्था के जरिए वह लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करने का दावा करता रहा है. पीड़ित महिला ने खुलासा किया है कि पालघर जिले में संचालित इस संगठन के बहाने आरोपी ने उसके अश्लील चित्रों से ब्लैकमेलिंग की और पिछले साल मई में दोबारा यौन शोषण की कोशिश की.
पीड़िता ने दर्ज कराई जीरो FIR
पीड़िता ने वसई के माणिकपुर पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज कराई, जो बाद में पुणे के हडपसर थाने को ट्रांसफर हो गई. नासिक के फर्जी बाबा अशोक खरात मामले के बाद पीड़िता को हिम्मत मिली, जिसके बाद उसने खुलासा किया. पुणे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में ले लिया.
यह भी पढ़ें: 23 साल से मृत बेटे की शादी रचा रहे माता-पिता, हैरान कर देगी तेलंगाना की ये अनोखी परंपरा
अब पुलिस गहन जांच में जुटी है. यह पता लगाया जा रहा है कि क्या वैद्य ने इसी तरह अन्य महिलाओं को भी शिकार बनाया है. पूछताछ जारी है और मामले में और खुलासे होने की संभावना है. यह घटना एक बार फिर फर्जी धर्मगुरुओं और अंधविश्वास के खतरे को उजागर करती है, जिस पर समाज को सजग रहना होगा.
नासिक के ज्योतिषी अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद अब मुंबई से सटे वसई से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खुद को महादेव का अंश बताने वाले स्वयंभू धर्मगुरु ऋषिकेश वैद्य को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर एक 35 वर्षीय महिला को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है. पुलिस के अनुसार, वैद्य महिला से कहता था, ‘मैं शिव हूं और तुम मेरी पार्वती हो’, इसी धार्मिक आड़ में उसे अपने जाल में फंसाता था.
फेसबुक से हुई थी दोस्ती
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़िता पुणे की रहने वाली है. मामला 2023 में फेसबुक के जरिए दोनों की पहचान के साथ शुरू हुआ. आरोपी ने आध्यात्मिक ज्ञान सिखाने के नाम पर धीरे-धीरे महिला को अपने प्रभाव में ले लिया. जब वह पुणे पहुंचा, तो खुद को भगवान शिव का अवतार बताते हुए शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की. महिला की शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया, दुष्कर्म किया, अश्लील तस्वीरें खींचीं और बाद में ब्लैकमेल शुरू कर दिया. मई 2025 में उसने दोबारा जबरदस्ती की कोशिश की.
यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: अलर्ट! 20 राज्यों में आंधी-बारिश और बर्फबारी का खतरा, IMD ने जारी की चेतावनी
कौन है ऋषिकेश वैद्य?
बलात्कार के आरोपी ऋषिकेश वैद्य वसई क्षेत्र में सक्रिय ‘आमची वसई’ नामक सामाजिक संगठन का अध्यक्ष है. इस संस्था के जरिए वह लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करने का दावा करता रहा है. पीड़ित महिला ने खुलासा किया है कि पालघर जिले में संचालित इस संगठन के बहाने आरोपी ने उसके अश्लील चित्रों से ब्लैकमेलिंग की और पिछले साल मई में दोबारा यौन शोषण की कोशिश की.