हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ठाणे जिला सहकारी बैंक चुनाव में बजा महायुति का डंका 21 में से 13 सीटों पर मिली जीत, चव्हाण और शिंदे की रणनीति से विपक्ष चारों खाने चित

ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के पैनल प्रणाली से संपन्न चुनाव में केंद्र और राज्य में सहयोगी दल होने के बावजूद भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवार अलग-अलग पैनलों से चुनाव मैदान में उतरे. चुनाव परिणामों में ‘सहकार पैनल’ ने ‘परिवर्तन पैनल’ को पराजित करते हुए बहुमत हासिल किया. पढ़ें मुंबई से राहुल पांडे की रिपोर्ट.

विज्ञापन

ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के पैनल प्रणाली से संपन्न चुनाव में केंद्र और राज्य में सहयोगी दल होने के बावजूद भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवार अलग-अलग पैनलों से चुनाव मैदान में उतरे. चुनाव परिणामों में ‘सहकार पैनल’ ने ‘परिवर्तन पैनल’ को पराजित करते हुए बहुमत हासिल किया.

ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक पर पिछले कई वर्षों से हितेंद्र ठाकूर के नेतृत्व वाली बहुजन विकास आघाड़ी का प्रभाव रहा है. इस बार बैंक की सत्ता में बदलाव के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में महायुति ने अपनी रणनीति के तहत दोनों पैनलों में उम्मीदवार उतारे.

सहकार पैनल में शिंदे गुट के उम्मीदवारों के साथ विधायक किसन कथोरे के नेतृत्व में भाजपा के कई उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि परिवर्तन पैनल में भी भाजपा और शिंदे गुट के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. दोनों पक्षों का कहना था कि उनके पास बड़ी संख्या में इच्छुक उम्मीदवार और कार्यकर्ता होने के कारण यह रणनीति अपनाई गई.

विज्ञापन

हाल ही में घोषित परिणामों के अनुसार भाजपा के 8 तथा शिंदे गुट के 5 उम्मीदवार विजयी हुए हैं. कुल 21 सीटों के लिए हुए चुनाव में बहुमत के लिए 11 सीटों की आवश्यकता थी, जबकि महायुति समर्थित कुल 13 उम्मीदवार विजयी रहे. इसके साथ ही बैंक में महायुति समर्थित सदस्यों का बहुमत सुनिश्चित हो गया है.

राजनीतिक हलकों में अब बैंक के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के चयन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. माना जा रहा है कि इस संबंध में अंतिम निर्णय महायुति के वरिष्ठ नेतृत्व के स्तर पर लिया जाएगा. आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि बैंक के नेतृत्व की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाती है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola