---विज्ञापन---

कौन हैं सुजाता सौनिक? जो बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्य सचिव

Maharashtra New Chief Secretary : महाराष्ट्र में पहली बार कोई महिला मुख्य सचिव बनी हैं। सुजाता सौनिक ने अपना कार्यभार संभाल लिया। अब वे अगले साल जून तक इस पद पर बनी रहेंगी। आइए जानते हैं कि कौन हैं सुजाता सौनिक?

---विज्ञापन---

Who Is Sujata Saunik : महाराष्ट्र में पहली बार किसी महिला आईएएस अधिकारी को मुख्य सचिव बनाने का फैसला किया गया। ये महिला आईएएस अधिकारी सुजाता सौनिक हैं, जो मुख्य सचिव डॉ. नितिन करीर की जगह लेंगी। लोकसभा चुनाव की वजह से नितिन करीर को तीन महीने का सेवा विस्तार मिला था। वे आज रिटायर हो गए। उनकी जगह पर अब सुजाता सौनिक ने महाराष्ट्र की मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला। आइए जानते हैं कि कौन हैं सुजाता सौनिक?

सुजाता सौनिक कौन?

---विज्ञापन---

सुजाता सौनिक 1987 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वे राज्य के गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव थीं। हाल ही में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने उन्हें सचिव रैंक पर प्रमोशन दिया था। सामान्य प्रशासन विभाग में भी वे अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। उनके पास सार्वजनिक स्वास्थ्य समेत कई विभागों में काम करने का अनुभव है।

यह भी पढ़ें : उद्धव ठाकरे नहीं होंगे MVA के CM फेस; शरद पवार ने बताया कैसे चुनेंगे महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री?

---विज्ञापन---

सुजाता के पास 3 दशक का अनुभव

सुजाता सौनिक पिछले 3 दशक से अलग-अलग विभागों में प्रमुख पदों पर रह चुकी हैं। उनके पास वित्त, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आपदा प्रबंधन एवं जिला, राज्य और संघीय स्तर पर शांति स्थापना और भारतीय प्रशासनिक सेवा, संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय संगठनों में सार्वजनिक नीति और शासन का अनुभव है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल सस्ता, महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये, सरकार का बड़ा ऐलान

अगले साल जून में रिटायर होंगी सुजाता सौनिक

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि सुजाता सौनिक के पति मनोज सौनिक भी मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रह चुके हैं। उनके रिटायर होने के बाद सरकार ने सुजाता सौनिक की जगह उनके जूनियर नितिन करीर को मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया था। सुजाता सौनिक 2025 के जून महीने में रिटायर होंगी। तबतक वे महाराष्ट्र की मुख्य सचिव के पद पर रहेंगी।

First published on: Jun 30, 2024 06:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola