पेट्रोल-डीजल सस्ता, महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये, सरकार का बड़ा ऐलान

NDA Government Budget : लोकसभा चुनाव के बाद अब सबकी निगाहें विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं। महाराष्ट्र की एनडीए सरकार ने चुनावी सीजन में बजट पेश किया। इस दौरान सरकार ने कई बड़े ऐलान किए। आइए जानते हैं कि लोगों के लिए क्या-क्या घोषणाएं की गई?

ajit-pawar

डिप्टी सीएम अजित पवार ने पेश किया बजट (ANI)

Maharashtra Government Announcement : महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले शिंदे सरकार ने राज्य के लोगों के लिए अपना खजाना खोल दिया। डिप्टी सीएम अजीत पवार ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए पेट्रोल और डीजल पर टैक्स घटाने का ऐलान किया। साथ ही महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे। महिलाओं को ये पैसे जुलाई से मिलने लगेंगे।

विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमत हुई कम

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को बजट पेश करते हुए कहा कि मुंबई में डीजल पर टैक्स 24 प्रतिशत से घटाकर 21 प्रतिशत किया जा रहा है, जिससे डीजल की कीमत में प्रभावी रूप से 2 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी। वहीं, पेट्रोल पर टैक्स 26 फीसदी से घटाकर 25 फीसदी कर दिया गया, जिससे पेट्रोल के दाम 65 पैसे प्रति लीटर कम हो जाएंगे।

विज्ञापन

महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये

विज्ञापन

डिप्टी सीएम अजित पवार ने मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की घोषणा की। इस स्कीम के तहत सभी महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। यह योजना जुलाई 2024 से लागू होगी। यानी अगले महीने से लाभार्थियों को 1500 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे। इस योजना का लाभ 21 से 60 साल तक की उम्र की महिलाओं को मिलेगा।

विज्ञापन

किसानों के लिए भी खोला खजाना

सरकार ने किसानों को कपास और सोयाबीन की फसलों के लिए 5000 रुपये प्रति हेक्टेयर बोनस देने का फैसला किया। 1 जुलाई 2024 के बाद दूध उत्पादक किसानों को 5 रुपये प्रति लीटर बोनस मिलेंगे। सरकार ने मवेशियों के हमले से होने वाली मौतों पर आर्थिक मदद बढ़ा दी। अब मृतकों के परिजनों को 20 लाख की जगह 25 लाख रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन

मंत्री बोले- बजट में किसानों-महिलाओं को मिली जगह

विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री शंभूराजे देसाई ने कहा कि आज का बजट महाराष्ट्र के सभी वर्गों को न्याय देने वाला बजट है। महिलाओं, किसानों सभी को इस बजट में जगह मिली है। 21-60 साल की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने का निर्णय लिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ