हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बहन का काटा गला, हाथ-पैर काटकर टुकड़े फेंक दिए नदी में, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

पुलिस के अनुसार संपत्ति विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। हत्या में भाई और उसकी पत्नी दोनों शामिल हैं।

विज्ञापन

Pune woman murder case: महाराष्ट्र के पुणे में संपत्ति विवाद में एक भाई ने अपनी बहन का पहले गला काटकर हत्या की। फिर उसके शव के टुकड़े कर नदी में फेंक आया। इस हत्याकांड में उसकी पत्नी ने उसका साथ दिया। हत्या के बाद उसने खुद अपनी बहन के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला 26 अगस्त का है। पुलिस को मुथा नदी में एक महिला के टुकड़े मिले, उसका गला और हाथ-पैर कटे हुए थे। इसी बीच अशफाक ने पुलिस को अपने बहन के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। नदी में मिले शव की पहचान अशफाक की बहन सकीना खान (48) के रूप में की गई।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता ने जहर खाकर दी जान, परिवार के 4 लोगों की भी मौत; क्या है वजह?

विज्ञापन

पत्नी के साथ बनाई रास्ते से हटाने की योजना

पुलिस के अनुसार अशफाक के बयानों पर कुछ शक हुआ। गहनता से पूछताछ की गई तो पहले तो उसने सहयोग नहीं किया फिर वह टूट गया। छानबीन में उसने बताया कि उसका सकीना के साथ संपत्ति विवाद था। अकसर इस मुद्दे पर दोनों का झगड़ा होता था। तंग आकर उसने अपनी पत्नी हमीदा के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज

वारदात के दिन पहले अशफाक की सकीना से मारपीट हुई। फिर गुस्साए अशफाक ने पहले उसका गला काटा फिर हाथ-पैर के टुकड़े कर शव नदीं में फेंक दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके लापता होने की झूठी कहानी रच डाली। पुलिस के अनुसार हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। अशफाक और हामिदा दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को झटका, इस वजह से पोस्टपोन हुई रिलीज डेट!

ये भी पढ़ें:100 से ज्यादा गांव डूबे…99 ट्रेनें कैंसिल, गुजरात के बाद तेलंगाना में बाढ़ ने मचाई तबाही

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola