---विज्ञापन---

देश

100 से ज्यादा गांव डूबे…99 ट्रेनें कैंसिल, गुजरात के बाद तेलंगाना में बाढ़ ने मचाई तबाही

Telangana Flood Havoc: गुजरात में बाढ़ के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। अब तेलगांना में भी बाढ़ के कारण हालात खराब हो गए हैं। कई गांवों में स्थिति भयावह है। पानी भर चुका है। ट्रेनों को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य में पिछले कई दिन से भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण अब स्थिति और बिगड़ गई है।

Telangana Flood News: गुजरात के बाद तेलंगाना में बाढ़ ने बड़ी तबाही मचाई है। महबूबाबाद जिले में बाढ़ में फंसी महिला की मौत हो गई है। महिला कार समेत बह गई। वहीं, उसका पिता लापता है। रविवार को भी यहां भारी बारिश का दौर जारी रहा। जिसके कारण जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। तेलंगाना की सभी नदियां उफान पर हैं। हैदराबाद और विजयवाड़ा जैसे बड़े शहरों में भी जलभराव हो चुका है। सरकार ने स्थिति का आकलन करने के लिए अधिकारियों की मीटिंग ली है। वहीं, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने भी इमरजेंसी मीटिंग की है। खम्मम जिले के हालात सबसे खराब बताए जा रहे हैं। यहां 110 से अधिक गांव पूरी तरह बाढ़ में डूब चुके हैं। अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:कहानी नेपाल की बाघिन की, खौफ से खाली हो गया था पूरा का पूरा गांव, 436 लोगों को बनाया शिकार

---विज्ञापन---

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने बताया कि 119 लोग पहाड़ों और इमारतों पर फंसे हुए हैं। जो बचाव का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने इसको लेकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट भी अपलोड की है। उन्होंने लिखा है कि केंद्रीय गृह मंत्री को स्थिति के बारे में बताया गया है।

---विज्ञापन---

खम्मम जिले के 110 गांव डूब चुके हैं। 9 लोग प्रकाश नगर पहाड़ी पर फंसे हैं। पलेयर इलाके में थांडा पहाड़ी पर 68 लोग फंसे हुए हैं। वहीं, 42 लोग इमारतों के अंदर राहत का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से NDRF की 9 टीमें तेलंगाना भेजी गई हैं।

---विज्ञापन---

2 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे

संजय कुमार के अनुसार इन टीमों को विशाखापत्तनम, असम और चेन्नई से बुलाया गया है। आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश से नुकसान हुआ है। राम कृष्ण पुरम इलाके और विजयवाड़ा में कई जगह वाहन डूब चुके हैं। पुलिस भी एनडीआरएफ के साथ मिलकर काम कर रही है। लोगों को पुनर्वास केंद्रों में भेजा गया है। सरकार ने 2 सितंबर को प्रदेश के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

---विज्ञापन---

आदिलाबाद और महबूबनगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में लोगों के घर ढह गए हैं। अभी तक 99 ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं, 54 के रूट डायवर्ट किए गए हैं। निजी आईटी कंपनियों के कर्मियों से वर्क फ्रॉम होम का आग्रह साइबराबाद के JCP जोएल डेविस ने किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:भारत के इस राज्य में सबसे ज्यादा कंडोम यूज करते हैं लोग, WHO ने फिर क्यों जताई चिंता?

First published on: Sep 01, 2024 08:40 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola