Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

पुणे में दिल दहला देने वाली वारदात, आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला को नोच-नोच कर मार डाला

पुणे के चाकन में आवारा कुत्तों के हमले में महिला की मौत. सीसीटीवी में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना. जानें कैसे 6 कुत्तों के झुंड ने महिला को नोच-नोच कर मार डाला.

Author
Written By: Ankush jaiswal Updated: Mar 16, 2026 15:03
AI Genrated Image

महाराष्ट्र के पुणे जिले के चाकन शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. आवारा कुत्तों के एक हिंसक झुंड ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. मृतक महिला की पहचान शोभा विजय वाघमारे के रूप में हुई है; वह मूल रूप से नांदेड़ ज़िले के देगलूर की रहने वाली थीं और फिलहाल चाकन इलाके में रह रही थीं. रविवार देर रात जब शोभा अंबेटन चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड से गुजर रही थीं, तभी अचानक करीब छह आवारा कुत्तों ने उन्हें घेर लिया.

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि शोभा ने खुद को बचाने की हरसंभव कोशिश की. उन्होंने जमीन से पत्थर उठाकर कुत्तों को डराने का प्रयास किया, लेकिन कुत्तों का झुंड उन पर हावी हो गया. इस दिल दहला देने वाली घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें महिला को पत्थर उठाकर खुद का बचाव करने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, कुत्तों के उस झुंड के सामने वह बेबस साबित हुईं. कुत्तों ने महिला के चेहरे, गर्दन, हाथ और पैरों पर गहरे ज़ख्म कर दिए; अत्यधिक खून बहने के कारण, लगभग पंद्रह मिनट के भीतर ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

---विज्ञापन---

हत्या की आशंका और पुलिस की जांच

अगली सुबह जब स्थानीय नागरिकों ने महिला का शव अर्धनग्न और क्षत-विक्षत अवस्था में देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई. शुरुआती तौर पर इसे हत्या या यौन उत्पीड़न का मामला माना जा रहा था. हालांकि, जब पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, तो सच्चाई सामने आई कि यह किसी इंसान की दरिंदगी नहीं, बल्कि आवारा कुत्तों का जानलेवा हमला था. इस घटना के बाद, चाकन इलाके में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है, जिससे नागरिकों के बीच डर का माहौल बन गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 16, 2026 03:03 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.