Nitin Gadkari Goa Highways Encroachment: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को गोवा में राष्ट्रीय राजमार्गों की चौड़ाई घटने पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ सरकारी अधिकारियों की मदद से हुए अतिक्रमण के कारण ऐसा हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी अतिक्रमण हटाने में असफल रहते हैं, तो वह इसे हटाने के लिए बुलडोजर की व्यवस्था करेंगे। गडकरी गोवा के दक्षिणी वास्को शहर में चार नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट एक्सटेंशन प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। उन्होंने देश के पहले कर्व पर बने केबल स्टे ब्रिज का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया।
गडकरी ने क्या कहा?
गडकरी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से इस मामले को जल्द से जल्द देखने का अनुरोध किया है। आगे उन्होंने कहा कि जब भी मैं इन सड़कों का निरीक्षण करता हूं, मुझे संदेह होता है कि कुछ सरकारी अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण किया गया है, क्योंकि सड़कों की चौड़ाई सही नहीं है। बता दें कि इस मौके पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद थे।
nitin gadkari
तय स्टैंडर्ड के हिसाब से काम
गडकरी ने कहा कि भविष्य में सड़कों का काम तय स्टैंडर्ड के अनुसार होना चाहिए। आगे उन्होंने निर्देश दिया कि अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए जाएं। अगर अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है, तो मैं बुलडोजर मंगवाकर इसे हटाऊंगा।
अपनी बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि भारतीय नौसेना के फ्लाइंग जोन में सड़क निर्माण कार्यों में कुछ कठिनाइयां आ रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने उस क्षेत्र पर दावा किया है, लेकिन मुझे लगता है कि नौसेना की कंपाउंड वॉल खुद अतिक्रमण करके बनाई गई है। गडकरी ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भेजे जाएंगे और अतिक्रमण को हटाया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्य में कोई बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें – Mumbai-Pune Expressway पर 3 दिनों तक रहेगा 3 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक, आखिर क्या है वजह?
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
6 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
14 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
19 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines