मुंबई में भारी बारिश से हाहाकार, स्कूल-कॉलेज बंद; देखें 10 भयावाह वीडियो

Aaj Ka Mausam : महाराष्ट्र के कई जिलों में अचनाक तेज बारिश हुई। कई इलाकों में कमर तक पानी भर गया। ट्रेन और फ्लाइट सेवाएं भी प्रभावित हो गईं। जलभराव के कई वीडियो सामने आए हैं।

mumbai-rain

मुंबई में बारिश को लेकर मचा हाहाकार।

विज्ञापन

Mumbai Rain Alert : मुंबई में बुधवार की शाम से लगातार झमाझम बारिश से हालात बेकाबू हो गए। कुछ घंटों की बारिश में मुंबई पानी-पानी हो गई। कई जगहों पर जलभराव हो गया। कमर तक भरे पानी के बीच से लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आते-जाते दिखाई दिए। लोकल ट्रेन और विमानों पर भी ब्रेक लग गया। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। देखें डराने वाले ये 10 वीडियो।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, पालघर और सतारा समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भयंकर तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी कर कहा कि अगले कुछ घंटों में अलग-अलग इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है।

विज्ञापन

उड़ानें भी हुईं बाधित

विज्ञापन

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खराब मौसम की वजह से उड़ानें बाधित हो गई हैं। इससे पहले इंडिगो की एक फ्लाइट को हवा के झोंके के चलते लैंडिंग से रोक दिया गया और उसे अहमदाबाद की ओर डायवर्ट कर दिया गया। अबतक 7 विमानों को वापस लौटा दिया और 2 उड़ानों को डायवर्ट किया गया। स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा कि भारी बारिश की वजह से उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में यात्रियों से एयरलाइन की वेबसाइट पर उड़ानों की स्थिति को चेक करते रहने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन

लोकल ट्रेन पर भी पड़ा असर

मुंबई के उपनगरीय रेल नेटवर्क पर भी मूसलाधार बारिश का असर पड़ा है। कुर्ला, भांडुप और विक्रोली में रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया, जिससे सेंट्रल रेलवे (CR) लाइन पर एक घंटे की देरी से लोकल चल रही है। यात्रियों को बताया गया है कि नाहुर, कांजुरमार्ग और विद्याविहार स्टेशनों पर लोकल ट्रेनें नहीं रुकेंगी। वेस्टर्न लाइन पर लोकल रद्द होने लगी हैं, जिससे चर्चगेट और अन्य स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

2 से 3 दिनों तक होती रहेगी बारिश

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तेज गरज के साथ जमकर बारिश होने की चेतावनी जारी की है। अगले 2 से 3 दिनों में मुंबई, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 64.5 मिमी से 204.4 मिमी के बीच बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में 204.5 मिमी से अधिक भारी बरसात होने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ