राहुल पांडेय, मुंबई: माया नगरी मुंबई से कत्ल की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के जुहू इलाके में संपत्ति को लेकर हुए विवाद के बाद बेटे ने अपनी 74 साल की मां को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटे ने नौकर के साथ मिलकर लाश को माथेरान की खाड़ी में ठिकाने लगा दिया।
मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी बेटे सचिन और नौकर लालू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो जुहू में रहने वाली वीना कपूर का संपत्ति को लेकर बेटे सचिन से विवाद हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया बेटे ने नौकर के साथ मिलकर लात घूसों और बैट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
और पढ़िए – Shraddha Walkar Case: घर से आखिरी बार निकलते वक्त श्रद्धा ने पिता से कहा था- अब मैं एडल्ट हो गई हूं
दोनों आरोपियों को कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा
पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या करने के बाद उसके बेटे ने घर के नौकर के साथ मिलकर शव को बॉक्स में भरकर माथेरान की खाड़ियों में ठिकाने लगा दिया। पुलिस डेड बॉडी को बरामद कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों को 11 दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
मुंबई पुलिस के सूत्रों की माने तो आरोपी बेटे सचिन ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए नौकर लालू की मदद ली। शव को बॉक्स में भरा और खुद गाड़ी चलाकर माथेरान पहुंचा, जबकि नौकर लालू को लोकल ट्रेन से बुला लिया। इसके बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगा दिया।
ऐसे सुलझी हत्या की गुत्थी
पुलिस की माने तो वीना का एक और बेटा विदेश में रहता है। कई दिनों तक जब मां से उसकी बात नहीं हुई तो उसने सोसाइटी के सुरक्षा गॉर्ड से मिसिंग कंप्लेंट दर्ज करने के लिए कहा। सिक्योरिटी गार्ड की और से मिसिंग दर्ज कराने के बाद पुलिस जांच के लिए मृतक वीना के घर पहुंची।
जांच पड़ताल के दौरान पता चला वीना के साथ उसका बेटा सचिन और नौकर लालू रहता है। पुलिस ने सोसाइटी में लगे सीसीटीवी को खंगाला तो सारा मामला साफ हो गया। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि आरोपी बेटा सचिन अपने नौकर के साथ बॉक्स ले जाता दिखा। पुलिस ने जब इस संबंध में सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी बेटे ने गुनाह कबूल कर लिया और कहा कि संपत्ति को लेकर विवाद में उसने अपनी मां को मार डाला।
और पढ़िए – क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
3 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
8 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
10 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines