---विज्ञापन---

मुंबई

मुंबई में मानसून की बारिश से एक की मौत, पुल के नीचे फंसी बस से 27 को बचाया

मुंबई में मॉनसून के दस्तक देने से पहले ही भारी बारिश ने जमकर कहर बरसाया है। हाल ही में वर्ली अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में बारिश का पानी भर गया। वहीं, बीएमसी ने बताया कि मुंबई में बारिश से काफी नुकसान हुआ है।

Author
Edited By : Deepti Sharma Updated: May 27, 2025 11:15
mumbai rain news
mumbai rain news

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश के साथ ही शहर में सोमवार को पेड़ गिरने और शॉर्ट सर्किट की घटनाएं भी हुईं। शहर भर में यातायात जाम हो गया और दिन भर जलमग्न सड़कों पर चलने वाले यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। वहीं, विक्रोली के कन्नमवार नगर इलाके में तेज बरसात के दौरान गणेश मैदान पर पेड़ गिरने से दो लोग घायल हो गए और एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक का नाम तेजस नायडू है। दो अन्य घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने महानगरपालिका पर उठाए सवाल

पुलिस और दमकल गाड़ियां मौके पर थीं और पेड़ को काटने और हटाने का काम किया गया। हालांकि, स्थानीय नागरिकों ने कहा है कि इस घटना के लिए महानगरपालिका प्रशासन जिम्मेदार है। पेड़ अपनी जड़ से नहीं गिरा, बल्कि क्षतिग्रस्त हिस्से से गिरा। इसलिए यहां के नागरिकों ने मांग की है कि इस दुर्घटना में मरने वाले युवक को सहायता दी जाए तथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

---विज्ञापन---

रेलवे पुल के नीचे पानी में फंसी बस

सोलापुर में भारी बारिश के कारण रेलवे पुल के नीचे पानी में बस फंसी रही है। फिलहाल, 27 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की जल्द कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस कल रात तुलजापुर-बार्शी मार्ग पर बारिश के पानी में फंस गई। बता दें, बस तुलजापुर से बार्शी की ओर रवाना हुई थी। बस बार्शी शहर से दो किलोमीटर दूर एक रेलवे पुल के नीचे फंस गई।

भारी मात्रा में जल जमाव के कारण महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की बस में पानी घुस गया। बस में पानी घुस जाने के कारण बस को बंद कर दिया गया। यात्री थोड़ी देर के लिए चिंतित हो गए, क्योंकि बस में अचानक पानी घुसने लगा। हालांकि, बार्शी शहर की पुलिस और अग्निशमन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए सभी 27 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया। बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

तुलजापुर-बार्शी मार्ग पर यातायात बाधित

इस बीच, बस के बीच में खराब हो जाने के कारण तुलजापुर-बार्शी मार्ग पर यातायात सेवा कुछ समय के लिए बाधित रही। मुंबई के अंधेरी सबवे और मिलन सबवे में बारिश का कोई असर नहीं है। फिलहाल, अंधेरी से बांद्रा के बीच कहीं भी बारिश नहीं हो रही है। बीती रात गोरेगांव, अंधेरी, विले पार्ले, सांताक्रूज़ में जमकर बारिश हुई है लेकिन अभी मुंबई में बारिश रुकी है। सायन, हिन्द माता, किंग सर्किल जो मुंबई के निचले इलाके हैं, यहां भी जमा पानी निकल चुका है। दक्षिण मुंबई के इन इलाकों में कल से ही तेज बारिश हो रही थी लेकिन आज सवेरे 3 बजे से बारिश रुक गई है। मुंबई में आज मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में गांधी ब्रिज पर 6 लोगों की मौत, कार के डिवाइडर से टकराने से हुआ बड़ा हादसा

First published on: May 27, 2025 11:15 AM

End of Article
संबंधित खबरें