---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

महाराष्ट्र में गांधी ब्रिज पर 6 लोगों की मौत, कार के डिवाइडर से टकराने से हुआ बड़ा हादसा

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के धुले-सोलापुर नेशनल हाईवे पर गांधी ब्रिज पर बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसा गाड़ी के डिवाइडर से टकराने से हुआ। हालांकि, इसमें पहले कोई घायल नहीं हुआ था, बाद में ट्रक की टक्कर से सभी की मौत हुई।

---विज्ञापन---

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के धुले-सोलापुर नेशनल हाईवे पर गेवराई कस्बे के पास गांधी ब्रिज पर बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में करीब 6 लोगों की मौत की खबर है। यह हादसा कल रात करीब 11 बजे एक एसयूवी के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन जब यात्री गाड़ी को डिवाइडर से हटाने के लिए बाहर निकले, तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आगे की जांच जारी है।

डिवाइडर से बचे तो ट्रक ने कुचला

ANI की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा बीती रात 11 बजे हुआ। महाराष्ट्र के धुले-सोलापुर नेशनल हाईवे पर गेवराई कस्बे के पास गांधी ब्रिज का यह मामला है, जहां पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद भी सभी लोग सुरक्षित थे, लेकिन जैसे ही ये लोग डिवाइडर से कार को हटाने के लिए सड़क पर आए, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक सभी 6 लोगों को कुचल गया। इसमें सभी कार सवारों की मौत हो गई। बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कंवत ने इसकी पुष्टि की है।

---विज्ञापन---


खबर अपडेट की जा रही है…

---विज्ञापन---
First published on: May 27, 2025 09:56 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola