मुंबई के एंटॉप हिल इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. 24 वर्षीय MDS छात्रा स्तुति सोनवणे ने प्रेमी से तंग आकर अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. स्तुति नवी मुंबई के एक प्रतिष्ठित डेंटल कॉलेज से MDS (Master of Dental Surgery) की पढ़ाई कर रही थी. मौत से पहले उसने 6 पन्नों का एक भावुक और सनसनीखेज सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपने प्रेमी मोहम्मद फौझील पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एंटॉप हिल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
6 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी
सुसाइड नोट के मुताबिक, स्तुति और मोहम्मद फौझील के बीच शुरुआती संबंध काफी अच्छे थे, लेकिन समय के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ गई. स्तुति ने लिखा है कि फौझील उस पर चरित्र हनन के आरोप लगाता था और लगातार शक करता था. इस मानसिक प्रताड़ना से वह पूरी तरह टूट चुकी थी.
श्रद्धा वालकर केस का जिक्र और दोस्तों का 'वो' मजाक
सुसाइड नोट में अप्रत्यक्ष रूप से चर्चित 'श्रद्धा वालकर हत्याकांड' का जिक्र भी किया गया है. छात्रा ने नोट में लिखा कि उसके दोस्त अक्सर उसे चेतावनी देते थे और मजाक में कहते थे, "एक दिन तू हमें फ्रिज में मिलेगी." यह बात प्रेमी के साथ उसके बिगड़ते रिश्तों और डर की ओर इशारा करती है.
घटना वाले दिन क्या हुआ?
छात्रा अपने माता-पिता और बहन के साथ एंटॉप हिल में रहती थी. घटना वाले दिन सुबह करीब 11 बजे तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो घरवालों को शक हुआ. दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह फंदे से लटकी मिली. उसे तुरंत मुंबई के सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के हाथ लगे 6 पन्नों के नोट में प्रेमी मोहम्मद फौझील के साथ मुलाकात से लेकर अनबन तक की पूरी कहानी दर्ज है. एंटॉप हिल पुलिस अब सुसाइड नोट के आधार पर प्रेमी की भूमिका की जांच कर रही है और परिवार और दोस्तों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.
मुंबई के एंटॉप हिल इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. 24 वर्षीय MDS छात्रा स्तुति सोनवणे ने प्रेमी से तंग आकर अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. स्तुति नवी मुंबई के एक प्रतिष्ठित डेंटल कॉलेज से MDS (Master of Dental Surgery) की पढ़ाई कर रही थी. मौत से पहले उसने 6 पन्नों का एक भावुक और सनसनीखेज सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपने प्रेमी मोहम्मद फौझील पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एंटॉप हिल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
6 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी
सुसाइड नोट के मुताबिक, स्तुति और मोहम्मद फौझील के बीच शुरुआती संबंध काफी अच्छे थे, लेकिन समय के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ गई. स्तुति ने लिखा है कि फौझील उस पर चरित्र हनन के आरोप लगाता था और लगातार शक करता था. इस मानसिक प्रताड़ना से वह पूरी तरह टूट चुकी थी.
श्रद्धा वालकर केस का जिक्र और दोस्तों का ‘वो’ मजाक
सुसाइड नोट में अप्रत्यक्ष रूप से चर्चित ‘श्रद्धा वालकर हत्याकांड’ का जिक्र भी किया गया है. छात्रा ने नोट में लिखा कि उसके दोस्त अक्सर उसे चेतावनी देते थे और मजाक में कहते थे, “एक दिन तू हमें फ्रिज में मिलेगी.” यह बात प्रेमी के साथ उसके बिगड़ते रिश्तों और डर की ओर इशारा करती है.