Malegaon Cooperative Sugar Mill: महाराष्ट्र के सहकार क्षेत्र में मालेगांव सहकारी चीनी मिल का चुनाव इस बार खासा चर्चा में है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और सुबे के खजाने की चाबी अपने पास रखने वाले वित्त मंत्री अजित पवार का सीधे चुनावी मैदान में उतरना है। उन्होंने ‘ब’ श्रेणी से नामांकन दाखिल कर इस चुनाव को न केवल प्रतिष्ठा का विषय बना दिया है, बल्कि पूरे राज्य का ध्यान इस चीनी मिल पर केंद्रित कर दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस ने इस चुनाव को पार्टी की साख से जोड़ा है, तो दूसरी तरफ उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। चंद्रराव तावरे और रंजन तावरे का ‘सहकार बचाव पैनल’ तावरे परिवार का इतिहास इस मिल से जुड़ा रहा है। इससे पहले दो बार उन्होंने पवार परिवार से इस मिल की सत्ता छीन ली थी। अब यह संघर्ष तीसरे चरण में प्रवेश कर चुका है, जिसमें स्टेक काफी ऊंचे हैं।
मालेगांव चीनी मिल के पुराने सदस्य हैं शरद पवार
मालेगांव चीनी मिल के सदस्य खुद शरद पवार पुराने सदस्य हैं और अजित पवार भी इस मिल के सदस्य हैं। पिछली बार जब तावरे पैनल ने जीत दर्ज की थी, तब भी अजित पवार उपमुख्यमंत्री थे (लेकिन विपक्ष में)। इस बार वे सत्ताधारी पक्ष में हैं, बावजूद इसके चुनाव में उनकी रणनीति रक्षात्मक नजर आ रही है। पिछले कुछ दिनों में तावरे पैनल ने जनसभाओं में अजित पवार पर तीखे आरोप लगाए हैं। वहीं, अजित पवार ने 6 महीने पहले से ही रणनीतिक तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने मिल के कार्यक्षेत्र का दौरा कर लोगों की नाराजगी जानी और उसके अनुसार योजनाएं तैयार कीं।
‘कंबल बैठकों’ के जरिए जनता से सीधा संवाद
जानकारों के अनुसार, विधानसभा या लोकसभा जैसी चुनावी समीकरण यहां लागू नहीं होते हैं। इसलिए अजित पवार इस चुनाव को पूरी गंभीरता से ले रहे हैं और हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं। दूसरी ओर तावरे पैनल भी पीछे नहीं हैं। वे ‘कंबल बैठकों’ के जरिए जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं और अपने विचार साफ रूप से रख रहे हैं। अब जबकि दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी रणनीति के साथ चुनावी मैदान में हैं। मालेगांव की यह टक्कर सिर्फ एक मिल तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह राज्य की सहकार राजनीति की दिशा तय करने वाली बड़ी लड़ाई बन गई है।
अजित पवार ने चुनाव लड़ने की तैयारी तेज की
मालेगांव चीनी मिल चुनाव में भतीजे ने खुद अजित पवार ने तो चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है, लेकिन राजनीति के धुरंधर शरद पवार इस चुनाव में क्या करेंगे, इसे लेकर शरद पवार ने अपने पत्ते नहीं खोले। गत लोकसभा चुनाव और विधानसभा में चाचा और भतीजा आमने-सामने थे। लोकसभा में चाचा तो विधानसभा में भतीजा कामयाब रहा। इस सहकारी चीनी मिल चुनाव को लेकर राजनीति जमकर हो रही है।
ये भी पढ़ें- Mumbai: गठबंधन की नई पटकथा? बांद्रा में फडणवीस-राज ठाकरे की गुप्त बैठक से मची हलचल
संबंधित खबरें
'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
16 mins agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
8 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
17 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
21 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines