मुंबई के बोरीवली में 9 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग; 2 लोगों की मौत, तीन अन्य घायल
Mumbai Kandivali Bulding Fire Latest Updates: सूचना के बाद दमकल की चार गाड़ियां और फायर ब्रिगेड की अन्य गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Mumbai Kandivali Bulding Fire Latest Updates: मुंबई के बोरीवली में सोमवार दोपहर नौ मंजिला इमारत में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। फायर ब्रिगेड के मुताबिक, मृतकों की पहचान ग्लोरी वालफटी (43) और जोसु जेम्स रॉबर्ट (8) के रूप में हुई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनकी पहचान लक्ष्मी बूरा (40), राजेश्वरी भरतरे (24) और रंजन सुबोध शाह (76) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#UPDATE | Mumbai Fire | 2 people lost their lives and 3 persons are injured in the fire that broke out in the Pavan Dham Veena Santur Building of Mahaveer Nagar in Kandivali West earlier today: BMC https://t.co/kIihHcIW2U
— ANI (@ANI) October 23, 2023
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12.30 बजे साईं बाबा नगर में इमारत की पहली मंजिल पर एक फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली। अधिकारियों के अनुसार, आग थोड़ी ही देर में अन्य फ्लोर तक पहुंच गई। घटना की सूचना के बाद दमकल की चार गाड़ियां और फायर ब्रिगेड की अन्य गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: