हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

मुंबई में बड़ा हादसा, नेवी की बोट ने पर्यटकों से भरी नाव को मारी टक्कर, 3 नौसैनिक समेत 13 की मौत

Mumbai News : मुंबई में बड़ा हादसा हो गया। गेटवे ऑफ इंडिया के पास नेवी बोट की टक्कर से एक नाव पलट गई, जिसमें 85 लोग सवार थे। रेस्क्यू टीम ने कई लोगों को बचा लिया। इस दुर्घटना में 13 की मौत हो गई, जबकि 5 यात्री अभी भी लापता हैं।

विज्ञापन
Mumbai boat Accident

Mumbai News : मुंबई से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। गेटवे ऑफ इंडिया के पास एक बोट पलट गई, जिसमें सवार 85 लोग समुद्र में फंस गए। इसे लेकर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी कि मुंबई नाव हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने मृतक के परिजनों को 5 लाख की मदद राशि देने का ऐलान किया। इस हादसे को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में एक नाव पलट गई। इस बोट का नाम नील कमल बताया जा रहा है, जो यात्रियों को भरकर गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा की ओर जा रही थी। इस दौरान नेवी की बोट ने नाव को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें नेवी के 3 जवान शहीद हो गए और 10 लोगों की जान चली गई। इस दौरान अचानक से एक बड़ी बोट पहुंची और तुरंत कई लोगों को बचा लिया।

यह भी पढ़ें : Video: लोगों को कैसे चीरती हुई निकली बेकाबू बस? मुंबई कुर्ला हादसे के बड़े अपडेट

विज्ञापन

सर्च अभियान में लगाए गए नौसेना के हेलीकॉप्टर

रेस्क्यू में भारतीय नौसेना के 4 हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। साथ ही नेवी की 11, समुद्री पुलिस की 3 और तटरक्षक की 1 नाव को सर्च अभियान में लगाया गया है। जानकरी के मुताबिक, नाव में 85 लोग सवार थे। इस हादसे में रेस्क्यू टीम ने 100 लोगों को बचाया है, जिसमें नौसैनिक और पर्यटक दोनों शामिल हैं।

विज्ञापन

बोट मालिक का भी बयान आया सामने

मुंबई पुलिस के अनुसार, इस घटना की जानकारी मिलते ही कई अन्य नावों से सुरक्षा टीम राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची और यात्रियों को निकालने का अभियान तेज किया। साथ ही गोताखोरों की टीम को भी लापता लोगों की तलाश में समुद्र में उतारा गया है। वहीं, बोट मालिक का आरोप है कि नौसेना की स्पीड बोट नील कमल बोट से टकरा गई थी, जिससे नाव पलट गई। नाव में 80 से 90 लोगों के सवार होने की क्षमता थी। मरीन ड्राइव की पुलिस और 108 एंबुलेंस की गाड़ियां भी मौजूद हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : 7 लोगों को ‘मौत’ देने वाले कुर्ला बस हादसे का असली सच, शिवसेना MLA ने बताया कहां हुई चूक?

जानें बोट हादसे पर क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी?

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हादसा बुधवार की शाम को हुआ। आज मौसम साफ था, इसलिए काफी संख्या में पर्यटक गेटवे ऑफ इंडिया घूमने के लिए पहुंचे, जिनमें से कई लोग बोटिंग करने के लिए समुद्र में उतरे। जैसे एक नाव किनारे को छोड़कर समुद्र के 50 मीटर अंदर गई, वैसे यह हादसा हो गया।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola