7 लोगों को 'मौत' देने वाले कुर्ला बस हादसे का असली सच, शिवसेना MLA ने बताया कहां हुई चूक?

Mumbai Kurla Bus Accident: शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने मुंबई के कुर्ला में हुए हादसे का सच बताया है। उन्होंने बताया कि आखिर बस क्यों और कैसे बेकाबू हुई? उन्होंने ड्राइवर को लेकर भी बड़ा दावा किया है। आइए जानते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कहा?

Mumbai Kurla Bus Accident

Mumbai Kurla Bus Accident

Mumbai Kurla Bus Accident Reason: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला में हुए बस हादसे में मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। वहीं पुलिस ने FIR दर्ज करके ड्राइवर संजय मोरे को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा पीड़ितों के इलाज का खर्चा बेस्ट अथॉरिटी उठाएगी और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया है। बस ने जहां लोगों को कुचला, वहीं 40 से 50 वाहनों को भी टक्कर मारी।

विज्ञापन

हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस बस का नंबर MH-01EM-8228 है और बस कुर्ला स्टेशन से रवाना हुई थी। इस बस को अंधेरी जाना था, लेकिन SJ बारवे रोड पर कुर्ला स्टेशन से 100 मीटर दूर ही बेकाबू हो गई। वहीं हादसे को लेकर मीडिया से बात करते हुए शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने हादसे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और बताया कि बस क्यों बेकाबू हुई और ड्राइवर का क्या रोल था?

विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से गलती होने का दावा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने दावा किया है कि मुंबई के कुर्ला पश्चिम में एसजी बर्वे मार्ग पर जो हादसा हुआ, उसमें गलती से ब्रेक की बजाय एक्सीलेटर दब गया। ड्राइवर नया था, इसलिए वह घबरा गया था और उसने गलती से ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया था। बस का ब्रेक फेल हो गया था, इसलिए ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। ड्राइवर डर गया और ब्रेक दबाने के बजाय उसने एक्सीलेटर दबा दिया और बस की गति बढ़ गई।

विज्ञापन

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि बस चालक नशे में था, इसलिए वह भारी वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। राज्य परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर भरत जाधव ने कहा कि प्रथम दृष्टया बस के ब्रेक ठीक हैं, लेकिन टेक्निकल टीम से इसकी जांच कराई जाएगी। FIR दर्ज हो गई और हादसे की गहन जांच भी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे की जांच रिपोर्ट तलब की है। हादसे के लिए अगर ड्राइवर जिम्मेदार हुआ तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ