Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

भायंदर में भीषण आग: सिलेंडर धमाकों से झोपड़पट्टी खाक, 3 की मौत, 29 सिलेंडर सुरक्षित निकाले

भायंदर पूर्व के इंद्रलोक इलाके में भीषण आग लगने से झोपड़पट्टी में सिलेंडर धमाके हुए, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. दमकल विभाग ने 29 सिलेंडर सुरक्षित निकाले, पुलिस जांच जारी है.

Author
Written By: Ankush jaiswal Updated: Apr 11, 2026 12:49

मुंबई के पास भायंदर पूर्व इलाके में भीषण आग की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. इंद्रलोक पुलिस चौकी के पास स्थित लोधा कॉम्प्लेक्स के पीछे बनी अवैध झोपड़पट्टी में लगी आग के दौरान सिलेंडर धमाकों से भारी नुकसान हुआ. इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8 बजे झोपड़पट्टी क्षेत्र में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया. इसी दौरान झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक धमाके होने से इलाके में दहशत फैल गई.

---विज्ञापन---

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों और नवघर पुलिस थाने के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से बचाव कार्य शुरू किया. खतरनाक परिस्थितियों के बीच जवानों ने कुल 29 सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता पाई.

सिलेंडर धमाकों के कारण टीन शेड की झोपड़ियां पूरी तरह तबाह हो गईं और कुछ वाहन भी जलकर खाक हो गए. इलाके में बड़ी संख्या में सिलेंडरों का भंडारण मिलने से प्रशासन के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें;मुंबई को मिली डबल मेट्रो बूस्ट: मेट्रो-9 और मेट्रो-2B के पहले चरण का भव्य उद्घाटन

इस घटना में तीन लोगों की मौत होने की जानकारी डीसीपी राहुल चव्हाण ने दी है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है.

इस बीच, आग पर काबू पाने के लिए देर रात तक प्रयास जारी रहे. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें;बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार ने भरा नामांकन, सियासी हलचल हुई तेज

First published on: Apr 11, 2026 12:49 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.