Eknath Shinde ill: महाराष्ट में महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी गई है। बता दें शिंदे फिलहाल अपने पैतृक गांव सतारा में हैं, यहां उनकी तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर सरकारी डॉक्टर उनके घर पहुंचे हैं। डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है।
सूत्रों के अनुसार एकनाथ शिंदे को बुखार है, उन्हें गले में इंफेंक्शन हो गया है। यहां बता दें शनिवार देर शाम 5 दिसंबर को महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना तय हुआ है। यह समारोह मुंबई के आजाद मैदान में शाम 5 बजे होगा। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में इस बार जीतकर विधायक बने भाई-बहन; बाप-बेटे, ससुर-दामाद… जानें कितनों के बीच पारिवारिक रिश्ते?
दिल्ली में एकनाथ शिंदे ने दिया था ये बयान
बता दें 29 नवंबर को एकनाथ शिंदे दिल्ली में थे। यहां उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास कृष्ण मेनन मार्ग पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया में दिए बयान में कहाथा कि वह महाराष्ट्र में सरकार गठन में बाधा नहीं बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह द्वारा लिये गये फैसले का पालन करेंगे। बता दें एकनाथ शिंदे, पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी नेता अजित पवार के बीच नई सरकार को लेकर रस्साकशी चल रही है।
2 दिसंबर को बीजेपी विधायक दल की बैठक
जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह से पहले 2 दिसंबर को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद 3 दिसंबर को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की महायुति के साथ बैठक होनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महायुति की दूसरी बार बन रही सरकार में मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। महाराष्ट्र की नई कैबिनेट में एक डिप्टी सीएम शिवसेना, एक डिप्टी सीएम एनसीपी अजीत पवार का होगा।
ये भी पढ़ें: फडणवीस नहीं तो क्या ये बीजेपी नेता बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री? सोशल मीडिया पर बताया सच
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 hr ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
3 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines