हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPS सुधाकर पठारे कौन? जिनकी सड़क हादसे में हुई मौत, मुंबई में थे DCP

मुंबई पुलिस के डीसीपी सुधाकर पठारे की तेलंगाना में सड़क हादसे में मौत हो गई। वे अपनी गाड़ी से घूमने के लिए निकले थे, रास्ते में एक बस ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। आइए जानते हैं कि कौन थे आईपीएस ऑफिसर सुधाकर पठारे?

विज्ञापन
सड़क हादसे में IPS सुधाकर पठारे की मौत।

आईपीएस ऑफिसर डॉक्टर सुधाकर पठारे की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे ट्रेनिंग करने के लिए मुंबई से हैदराबाद गए थे। उनकी आज छुट्टी थी तो वो घूमने के लिए निकल गए। रास्ते में एक गाड़ी ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी जान चली गई। आइए जानते हैं कि कौन थे IPS सुधाकर पठारे?

कौन थे सुधाकर पठारे?

डॉ. सुधाकर पठारे 2011 बैच के आईपीएस ऑफिसर थे। वे मुंबई पुलिस के पोर्ट जोन के डीसीपी थे। कुछ दिनों में उनका डीआईजी के पद पर प्रमोशन होने वाला था। जब बदलापुर में नाबालिग बच्ची के साथ यौन शोषण और आरोपी अक्षय शिंदे की एनकाउंटर में मौत हुई थी, तब सुधाकर पठारे वहां के डीसीपी थे।

यह भी पढ़ें : ‘सुबह 11 बजे दूंगा सबूत’, शिवसेना नेता ने कुणाल कामरा पर लगाया आतंकी फंडिंग का बड़ा आरोप

विज्ञापन

सीट बेल्ट नहीं पहने थे आईपीएस सुधाकर पठारे

इसे लेकर कुरनूल के एसपी वैभव गायकवाड़ ने बताया कि सुधाकर पठारे और भागवत खोडके अपनी इनोवा से श्रीशैलम जा रहे थे, जब घाट सेक्शन में उनकी कार को एसटी बस ने टक्कर मार दी। दोनों में से किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं पहनी थी। सुधाकर पठारे के सिर में गंभीर चोटें लगीं, जबकि भागवत खोडके के पैर और अंदरूनी हिस्से में चोटें आईं। निजी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुंबई पुलिस ने की पुष्टि

मुंबई पुलिस के अनुसार, मुंबई पुलिस के पोर्ट जोन के डीसीपी डॉ. सुधाकर पठारे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद गए थे। छुट्टी होने के कारण वे घूमने निकले थे, तभी एक दूसरी गाड़ी से उनकी कार भिड़ गई, जिसमें उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘हम होंगे कंगाल एक दिन…’, कुणाल कामरा ने एक वीडियो किया पोस्ट, स्टूडियो में हुई तोड़फोड़ का जिक्र

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola